पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह को पत्नी शोक

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह को पत्नी शोक



पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह को पत्नी शोक
 

सीधी
जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह का अल्प बीमारी के उपरांत उपचार के दौरान नागपुर में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। दिवंगत श्रीमती सिंह कुंवर एण्ड ब्रदर्श के संचालक राकेश सिंह की मातुश्री थीं। 
 श्रीमती सिंह का कल गृह ग्राम टीकठ कला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कर्मकांड के अनुसार अन्य कार्यक्रम उनके शास्त्री नगर सीधी स्थित निज निवास से होंगे। 
 श्रीमती सिंह के निधन पर सीधी गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह बोस, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन प्रताप सिंह, सोमेश्वर सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, राजीव सिंह चौहान,  निर्मल सिंह चरकी, महेश प्रताप सिंह परिहार, कुशल सिंह गोपालपुर, विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ