संतोष तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

संतोष तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

संतोष तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त 




 सीधी ।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सीधी के अध्यक्ष मंगला प्रसाद द्विवेदी एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री राघवेन्द्र मिश्रा ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि गत दिवस 2 नवंबर को लगभग रात्रि तीन बजे संतोष तिवारी का निधन हो गया। तिवारी जी के निधन होने से भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ को गहरा झटका लगा है। श्री तिवारी भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष के पद का दायित्व कई वर्षों से निर्वहन कर रहे थे। जिनकी एक जुझारू प्रखर वक्ता एवं कर्मचारी एवं आम लोगों के बीच में एक अच्छी छवि थी। तिवारी के निधन पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में पच्चासों कार्यकर्त्ताओं उपस्थित होकर 2 मिनट शोक संवेदना व्यक्त किया। संघ के जिला अध्यक्ष द्विवेदी एवं समस्त कार्यकर्त्ताओं ने ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति की कामना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राघवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, देवांशिक प्रताप सिंह, जगदीश नारायण सिंह, भरत पाल सिंह, डॉ. अशोक दुबे, अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी, अरून कुमार शुक्ला, लवकुश पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, रूकमणी प्रताप सिंह, एम.के. शुक्ला, अखिलेश्वर प्रसाद पाण्डेय, वीरभान सिंह, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, दीपनारायण सिंह, विजय कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, एस.पी. सिंह, बलराम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आर.के. सिंह, आसेन्द्र कुमार पाठक, जी.पी. द्विवेदी आदि प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ