राजधानी में 2904 हुए एक्टिव कोरोना केस

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजधानी में 2904 हुए एक्टिव कोरोना केस



राजधानी में 2904 हुए एक्टिव कोरोना केस


(सुधांशू द्विवेदी)भोपाल।
कोरोना काल में पहली बार राजधानी में एक्टिव केस 2904 हुए हैं। संक्रमण की पहली लहर में सबसे ज्यादा 27 सितंबर को एक्टिव केस 2164 थे, जो 4 नवंबर को 1475 हुए थे। दूसरी लहर में हालात ज्यादा खराब हैं। इन 2904 में से 1620 का घरों में, 1284 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी इंदौर में सबसे ज्यादा 4594 एक्टिव केस हैं। 23 मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद शहर में 1000 एक्टिव केस 117 दिन में हुए थे। इस बार 1000 एक्टिव मरीज बढ़ने में महज 6 दिन लगे। 25 नवंबर को ये 2495 थे, जो एक नवंबर को 2904 हो गए हैं।
 
इनका कहना है 👇
एक्टिव केस बढ़ने की दो वजह हैं। पहली- संक्रमण के डर से ज्यादा लोग जांच करा रहे हैं। दूसरी- पॉजिटिव मरीजों में से 70% में लक्षण दिखे हैं। मतलब वायरस लोड ज्यादा है।

- डॉ. निशांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर, टीबी एंड चेस्ट विभाग, जीएमसी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ