प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में आएगा निखार: केदार नाथ शुक्ला, भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में आएगा निखार: केदार नाथ शुक्ला, भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ



प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में आएगा निखार: केदार नाथ शुक्ला, भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 


 सीधी।
भारतीय जनता पार्टी का जिले में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कुचवाही मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, रीवा और शहडोल संभाग के संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, सीधी विधानसभा के विधायक केदारनाथ शुक्ला की विशेष उपस्थिति में संपन्न हो रहा है।भाजपा के संगठन की बारीकियां एवं समाज में कला कौशल का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पहलू का ज्ञान कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।
प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं भारत माता की सेवा और उसे विश्व गुरु बनाने का एक मिशन है। पार्टी सेवा का माध्यम है। हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए निरंतर जनता जनार्दन की सेवा में लगे रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। भाजपा का स्वर्णिम और गौरव पूर्ण इतिहास है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा। उनका कला कौशल विकसित होगा। 2 दिन तक चलने वाले वर्ग में कार्यकर्ता पूर्ण मन योग से शामिल होकर अपने व्यक्तित्व का विकास समाज और राष्ट्र के लिए करने के लिए संकल्पित हो।
पूरे दिनभर चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रबोधन किया। जिसमें विषय भाजपा एवं हमारा दायित्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,अध्यक्षता बुद्धसेन कोल,भारत की वैचारिक मुख्यधारा ही हमारी विचारधारा- प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के के तिवारी, व्यक्तित्व विकास-किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, पिछले वर्षों में हुए अंत्योदय के प्रयत्न जिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा,आत्म निर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा-अमलेश्वर चतुर्वेदी,सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग-मिश्रा,हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका- युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां-जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ने रखा जिसका कार्यकर्ताओ ने तालियाँ बजा कर स्वागत किया। इसके पूर्व अतिथियों ने जिले में संपन्न होने वाले सभी मंडलों का दीप प्रज्वलित करके औपचारिक रुप से प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया एवं भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,जनपद अध्यक्ष शकुंतला सिंह परिहार,जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश गौतम,जिला महा मंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान,धर्मेंद्र सिंह परिहार,गुरुदत्त शरण  शुक्ला,उमा शंकर यादव,विनोद सिंह परिहार,रामस्वरूप मिश्रा,जगजीवन यादव, उमा तिवारी,शिववती साहू,भूपेंद्र सिंह, अंजनी पांडे,संदीप सिंह,भृगुनंदन पांडे, बृजेश पांडे, मणिराज प्रजापति,लाल बहादुर सिंह,पुष्पराज सिंह,योगेंद्र सिंह, अरुण सिंह,संतोष सिंह,महावीर मिश्रा, राजेश सिंह,नर्मदा साहू,राम राज गुप्ता, शिवेंद्र शुक्ला,बृजेंद्र साकेत,राजकरण सिंह, वालेन्द्र कुशवाहा,दीपू सिंह सहित सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ