मध्यप्रदेश में तेज होगी ठंड

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में तेज होगी ठंड



मध्यप्रदेश में तेज होगी ठंड


भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार से एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हो सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि बीते तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह किसी सिस्टम के नहीं होने के कारण हो रहा है। कई जगह तो दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक चला गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 32.4 डिग्री तक चल गया है। रात का पारा भी 12.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मिश्रा के अनुसार वर्तमान में मन्नार की खाड़ी के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के साथ लक्षद्वीप-मालदीव तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप 67 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर धुरी बनाते हुए अवस्थित है। जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान-पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 2.1 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। 7 दिसंबर के आसपास अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ