भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ नगरवासियों को किया गुमराह: सोनी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ नगरवासियों को किया गुमराह: सोनी



भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ नगरवासियों को किया गुमराह: सोनी

आप की सीधी नपा चुनाव में भागीदारी के एलान से दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

 सीधी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा बीते दिनों सीधी में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद प्रेसवार्ता के माध्यम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सीधी नगर पालिका के चुनावी मैदान में उतारने के ऐलान से आगामी नगर पालिका चुनाव का मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। 
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को सीधी नगर पालिका चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिलते ही आम आदमी पार्टी सीधी की टीम एक्शन मोड़ में दिख रही है। आम आदमी पार्टी के जिले स्तर के नेता अब अपनी टीम के साथ लगातार सीधी नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्डो में तेजी से संपर्क  कर रहे हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम चरण सोनी ने सीधी भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज कई पंच वर्षीय से भाजपा सीधी नगर पालिका में काबिज है लेकिन सीधी शहर विकास से कोसों दूर है। बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि आज सीधी शहर के अंदर प्रमुख स्थानों पर शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है, पुरुष तो किसी कदर अपना काम निकाल लेते हैं लेकिन अगर बात महिलाओं की की जाए तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर के अंदर प्रत्येक वार्ड के मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है, शहर के अंदर अंधेरे का आलम रहता है। वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, कई जगह नालियां नहीं है और जहां नाली है वहां कचड़े कूड़े से जाम हैं। शहर के अंदर लोगों को पीने के लिए साफ पानी व्यवस्था नहीं है, भाजपा किस आधार पर सीधी नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी ? भाजपा केवल भ्रष्टाचार करना जानती है। 
उन्होंने कहा कि अगर निवर्तमान नगर पालिका के कार्यकाल की बात करें कांग्रेस के तो भाजपा से ज्यादा पार्षद सीधी नगरपालिका के अंदर थे लेकिन सब के सब निकम्मे हैं किसी ने भी आज तक अपने वादों का सही से ख्याल नहीं रखा। वार्ड वासियों को गंदगी के माहौल में छोड़ दिया ये दोनों ही पार्टियां सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानती हैं, जनता के लिए कोई सार्थक काम नहीं करती हैं ऐसे में जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी ही सबसे बेहतर विकल्प है। 
आप प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का केवल एक ही मकसद है हर हाल में सत्ता पाना, चाहे वो जिस हाल में संभव हो। आज अगर बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की एक बड़ी लंबी लिस्ट है सब अध्यक्ष बनना चाहते हैं लेकिन जनता के हितों का काम करना नहीं चाहते अपनी जेबें भरना चाहते हैं। भाजपा में दावेदारों की अगर बात की जाय तो इस समय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के परिवारजन सीधी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में दावेदारी पेश करते हुए सुर्खियों में बने हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा परिवारवाद में सबसे आगे है और जमीनी कार्यकर्ता का कोई महत्व नहीं है जमीनी कार्यकर्ता केवल झंडे उठाने और नेता जी के पीछे पीछे जिंदाबाद बोलने के लिए हैं।
 आप प्रदेश प्रवक्ता राम चरण सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सीधी नगर पालिका के चुनाव में 24 वार्डो में पार्षद और अध्यक्ष पद का प्रत्यासी चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा कांग्रेस को करारी शिकस्त देगी। आप प्रदेश प्रवक्ता सोनी ने कहा कि अन्य पार्टियों से भी कई बड़े चेहरे हमारे संपर्क में हैं और पार्टी के पास ईमानदार और स्वच्छ छवि के सामाजिक लोग भी संपर्क में हैं। आम आदमी पार्टी सीधी नगर पालिका चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी और भाजपा और कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टियों के भ्रष्टाचार सीधी नगर पालिका क्षेत्र को आम आदमी पार्टी  झाड़ू से साफ करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ