प्रेमिका के साथ जन्म दिन मनाने गए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल में हड़कम्प

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रेमिका के साथ जन्म दिन मनाने गए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल में हड़कम्प



प्रेमिका के साथ जन्म दिन मनाने गए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल में हड़कम्प



भोपाल।
 मध्यप्रदेश की राजधानी में एक युवक की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि वह 28 वें जन्मदिन मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में केक काटने के बाद रिसेप्शन पर पैसे देने पहुंचा था। कंधे में दर्द होने पर वहीं गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस को आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।



पिपलानी पुलिस के अनुसार आनंद नगर निवासी दीपक रैकवार(28) पिता आरसी रैकवार प्राइवेट जॉब करता था। परिजनों ने बताया कि दीपक का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आनंद नगर के एक होटल में गया था। यहां उसने गर्लफ्रेंड के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह रिसेप्शन पर रुपए देने पहुंचा।

यहां पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। होटल प्रबंधन ने उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना देर रात हमीदिया अस्पताल से मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

दीपक की प्रेमिका ने बताया कि वे दोपहर में होटल आए थे। केक काटने के दौरान दीपक के बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगा था। उसने उसका कंधा और हाथ दबाया और मालिश भी की थी, लेकिन उसका दर्द कम नहीं हो रहा था। इसी कारण उसने कहा कि घर चलते हैं। इसके बाद वह रिसेप्शन पर चेक आउट के लिए पहुंचा। यहां पर वह गिर गया।

दीपक के पिता एक बैंक में जॉब करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह प्राइवेट जॉब करता था। वह दो बेटों में सबसे बड़ा था। हालांकि परिजनों के अभी पूरी तरह से बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस जल्द ही दीपक की गर्लफ्रेंड और होटल के स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ