मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, कुल्हाड़ी से काट डालने की दी धमकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, कुल्हाड़ी से काट डालने की दी धमकी



मकान मालिक ने महिला के साथ किया रेप, कुल्हाड़ी से काट डालने की दी धमकी


ग्वालियर। 
 किराएदार की पत्नी से मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को कुल्हाड़ी के दम पर धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, किसी से कुछ कहने पर पति को काट डालने की धमकी दी।   
 
घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के सुदामापुरी की है ,यह घटना शुक्रवार की है, रात भर महिला दहशत में रही। शनिवार दोपहर पति के घर लौटकर आने पर आपबीती बताई। इसके बाद दोनों ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। घटना के बाद से आरोपी मकान मालिक फरार है। उपनगर मुरार के सुदामापुरी में मेघ सिंह का मकान है। यहां कुछ महीने पहले ही एक 27 वर्षीय महिला पति के साथ किराए पर रहने आई। महिला का पति निजी संस्था में कर्मचारी है। पहले ही दिन से मकान मालिक की नजर महिला पर सही नहीं थी। 

शुक्रवार दोपहर महिला की सास बीमार होने का पता लगा था। इस पर उसका पति मां को देखने गांव चला गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी रात को कुल्हाड़ी लेकर महिला के कमरे में पहुंचा। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया, तो कुल्हाड़ी उसके गले पर रखकर धमकाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। दो बार आरोपी ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद इसके बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। रात भर महिला डरी और सहमी रही। शनिवार दोपहर जब पति लौटकर घर पहुंचा, तो पत्नी को घबराया हुआ देख कारण पूछा। महिला ने आपबीती सुना दी। जब वह मकान मालिक को तलाशने पहुंचा, तो वह भाग गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ