सीधी के नगरीय निकाय की सभी सीटें प्रचंड मतों से जीत कर कमल खिलाएंगे: शरदेन्दु तिवारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी के नगरीय निकाय की सभी सीटें प्रचंड मतों से जीत कर कमल खिलाएंगे: शरदेन्दु तिवारी



सीधी के नगरीय निकाय की सभी सीटें प्रचंड मतों से जीत कर कमल खिलाएंगे: शरदेन्दु तिवारी


*जनता जनार्दन और विकास के दम पर हासिल करेंगे विजय श्री: इंद्र शरण


 सीधी।
भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री, चुरहट विधायक एवं नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सहसंयोजक शरदेन्दु तिवारी, प्रभारी पूर्व महापौर रीवा वीरेंद्र गुप्ता, संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के मार्गदर्शन एवं आतिथ्य तथा धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं का नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम जिले की सभी नगरीय निकायों के चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। जीत का कोई विकल्प नहीं है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मतदाता सूची का अवलोकन करें। मेहनत, त्याग,तपस्या और स्नेह के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता का दिल जीते। चुरहट विधायक श्री तिवारी ने आजीवन सहयोग निधि के संदर्भ में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। आजीवन सहयोग निधि पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक होती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि बुथ हमारे कार्य का केंद्र बिंदु है। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ जनता के बीच जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों और जनता के दम पर जिले की सभी नगरीय निकाय सीधी, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन फतह करके कमल खिलाएंगे। 
संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहयोग निधि के महत्व की बारीकियों को समझाया एवं दोनों विषयों पर व्यापक चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। संगठन मंत्री श्री महाजन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव को केवल चुनाव ना समझे। इसे विजन बनाकर भारत माता की सेवा का माध्यम समझे। विजय श्री अवश्य प्राप्त होगी। इसके साथ ही आजीवन सहयोग निधि को समय सीमा में लक्ष सहित पूर्ण करें।
रीवा के पूर्व महापौर एवं प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सुचिता की राजनीति करती है। कार्यकर्ताओं और विकास के दम पर हम जिले की सभी सीटों पर विजय श्री का वरण करेंगे। पंच से लेकर प्रेसीडेंट तक भाजपा का ही होना चाहिए। अपना कोई छूटे ना फर्जी कोई रहे ना। इस सूत्र के साथ मतदाता सूची का निरीक्षण करें। बूथों में कार्यक्रम करें और सीधी को भी कांग्रेस मुक्त बनाएं।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार ने करते हुए सहयोग निधि को समय सीमा में पूर्ण करने की बात कही। श्री परिहार इसके पूर्व में भी आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रह चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री केमला प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विक्रम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर उमेश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह गहरवार, जिला महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान, जिला मंत्री अंजू पाठक, राम कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, बाबू लाल कुशवाहा, अमलेश्वर चतुर्वेदी, लोकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, श्रीमती अनीता सिंह, संजय सिंह चौहान, देव कुमार सिंह चौहान, अजीत सिंह चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ