नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर कराया गर्भपात

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर कराया गर्भपात



नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर कराया गर्भपात



बिलासपुर।
 
नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला छत्तीसगढ़ के बेलगहना थाना का है थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि ढांडबछाली के बंधियापारा में रहने वाले देवसिंह यादव ने 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। इस पर किशोरी ने युवक को शादी के लिए कहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद किशोरी को लेकर आरोपी पेंड्रा चला गया। युवक ने किशोरी का किसी वैद्य से गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह किशोरी को उसके घर में छोड़कर चला गया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद किशोरी ने बेलगहना चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ