सीधी:लम्बे इंतजार के बाद हिंदी फ़िल्म “राग” हुई रिलीज़,26 मार्च को पूरे भारत में एक साथ हुई रिलीज़

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:लम्बे इंतजार के बाद हिंदी फ़िल्म “राग” हुई रिलीज़,26 मार्च को पूरे भारत में एक साथ हुई रिलीज़



सीधी:लम्बे इंतजार के बाद हिंदी फ़िल्म “राग” हुई रिलीज़,26 मार्च को पूरे भारत में एक साथ हुई रिलीज़



सीधी की भारती सोनी ने फ़िल्म में निभाई है मुख्य भूमिका

 सीधी
कला जगत में सीधी जिला आज देश में किसी परिचय का मोहताज नहीं है| यहाँ के कलाकारों ने रंगमंच से लेकर टीवी ,फिल्मों ,और वेब सीरीज़ तक में अपने लाजवाब अभिनय की छाप छोड़ी है| 
रंगदूत नाट्य संस्था ने सीधी जिले में रंगमंच और अभिनय कला को स्थापित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है| अनेक उपलब्धियों के क्रम में एक नया कीर्तिमान सीधी के नाम हुआ है| बोलीवुड की हालिया 26 मार्च को रिलीज़ हुई राग – म्युज़िक ऑफ़ लाइफ में रंगदूत सीधी की निर्देशिका और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की ग्रेजुएट भारती सोनी मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं| इसके पूर्व भारती के पति और कुशल नाटककार प्रसन्न सोनी दीपा मेहता निर्देशित नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लैला में अहम किरदार निभा चुके हैं| यूँ तो जिले के कलाकारों ने इसके पूर्व भी हिंदी फिल्मों में भूमिकाएं की हैं लेकिन ये पहला अवसर है जब सीधी की कोई कलाकार फ़िल्म में लीड रोल में नज़र आ रही हैं| 
फ़िल्म राग बुन्देलखंड के बेडनी नर्तक समाज की कहानी है| ये मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे की फ़िल्म है| किस तरह से लोग भोली लड़कियों को अपने जाल में फांसकर उनका शोषण करते हैं, उन्हें मजबूर करते हैं, इसे फ़िल्म में बखूबी दिखाया गया है| फ़िल्म की कहानी मधु नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है| फ़िल्म में मधु का किरदार भारती निभा रही हैं| मधु के प्रेमी और पति की भूमिका प्रख्यात अभिनेता राजपाल यादव निभा रहे हैं| उनके अलावा फ़िल्म में सुधा चंद्रन , यशपाल शर्मा , मिलिंद गुनाजी ,मुश्ताक खान , मोहन जोशी , राकेश बेदी जैसे बोलीवुड के दिग्गज अदाकार प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं| 
इस फ़िल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी भी मध्यप्रदेश की है और इसके लेखक , निर्देशक और निर्माता भी प्रदेश के ही हैं| फ़िल्म बुन्देलखण्ड के राई नृत्य से शुरू होती है| इस फ़िल्म के निर्माता के.के. मुंद्रा और पियूष मुंद्रा हैं| इसे अरविन्द त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है और स्क्रिप्ट भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी नज़ीर कुरैशी ने लिखी है| इसकी कोरियोग्राफी स्व. सरोज खान ने की है | सरोज खान द्वारा की गई यह अंतिम फ़िल्म भी है| इसमें शान , रघुवीर यादव ,मोहित चौहान ,और ममता शर्मा जैसे गायकों ने गाने गाये हैं| फ़िल्म के गीत टी-सीरीज़ पर उपलब्ध हैं| यह फ़िल्म पिछले वर्ष रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अचानक हुए लॉकडाउन की वजह से रिलीज़ नहीं हो पाई थी| तब इसका नाम बाबूजी एक टिकट बम्बई था| अब यह अपने नए नाम राग के साथ सिनेमाघरों में लग चुकी है| कोलकाता ,बेगलुरु , मुंबई ,कानपूर ,पंजाब के लुधियाना ,मोगा ,होशियारपुर , हिमाचल प्रदेश के सोलन और पालमपुर ,मध्यप्रदेश के मंदसौर ,समेत देश के कई सिनेमाघरों में ये फ़िल्म देखी जा सकती है| इस फ़िल्म के रिलीज़ के बाद विन्ध्य क्षेत्र के कलाकारों में ख़ुशी की लहर है| सभी ने भारती को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ