पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर काट दिया था हाथ ,डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर काट दिया था हाथ ,डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन



पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर काट दिया था हाथ ,डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन 



(सुधांशु द्विवेदी)भोपाल।

 हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने कविता बंशकार के एक हाथ की हथेली को जोड़ दिया है। उंगलियों को जोड़ने वाला ऑपरेशन भी संतोषजनक रहा। जिस हाथ की हथेली काटी गई थी उसमें ऑपरेशन के बाद भी चेतना नहीं है। दूसरे हाथों की कटी उंगलियां काफी हद तक ठीक हैं। दोनों हाथों के जोड़े गए अंगों में चेतना आने में समय लगेगा। कविता की हालत को डॉक्टरों की टीम ने खतरे से बाहर बताया है। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आइडी चौरसिया ने बताया कि डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की है। अंगों को जोड़ने वाली स्थिति को अच्छी भी नहीं कह सकते और न बुरा कह सकते हैं। अब बेहतर इलाज के साथ-साथ इंतजार करना है। उम्मीद है कि सबकुछ ठीक होगा। डॉक्टरों की टीम कविता की हालत पर नजर रखे हुए है। बता दें कि बैतूल जिले के चिचोली के सोनी मोहल्ला में रहने वाली कविता बंशकार के पति ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर दिए थे। उसके एक हाथ की हथेली 90 फीसद से अधिक कट गई थी। दूसरे हाथ की चार उंगलियों को भी बेरहमी से काटा गया था। हालांकि वे भी अलग नहीं हुईं थीं। कविता को गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से गुरुवार को हमीदिया लाया गया है जहां रात नौ बजे तक उसका ऑपरेशन चला। जब कविता को भोपाल लाया गया था, उस समय कविता की स्थिति बहुत खराब थी, हमीदिया में चल रहे उपचार से अब उसकी हालत में सुधार नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ