ईको फ्रेंडली होली खेलने का किया जा रहा आव्हान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ईको फ्रेंडली होली खेलने का किया जा रहा आव्हान



ईको फ्रेंडली होली खेलने का  किया जा रहा आव्हान


शहडोल ।
 मंगलयान विपनेट क्लब के माध्यम से गांव के लोगों को ईको फ्रेंडली होली खेलने का आव्हान किया जा रहा है। क्लब की समन्वयक अनीता पांडे व उनकी टीम ने 21 मार्च को ग्राम खुमान टोला पहुंचकर ग्रामवासियों को आने वाले त्योहार होली में इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने ग्राम वासियों को बताया कि होली पर हानिकारक तत्वों से बने रंगों का उपयोग ना कर प्राकृतिक सामग्री द्वारा बनाए गए रंगों का उपयोग करें। अनीता पांडेय ने लोगों को बताया कि पर्यावरण अनुकूल, सूखे ,हर्बल रंगों ,से तिलक, होली, रंग पंचमी उत्सव को प्राचीन परंपरा अनुसार जल संरक्षण अभियान चलाकर मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस होली में टेसू के फूल से लाल रंग, चुकंदर से बैगनी रंग, हल्दी, चंदन, गेंदा के फूल, मुल्तानी मिट्टी से पीला रंग, पालक से हरा रंग पर्यावरण अनुकूल सूखे रंगों को तैयार करें या बाजार से लाए हर्बल रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के लिए हरे भरे पेड पौधों को ना काटें और अधिक घास फूस ही जलाएं तथा कंडो का प्रयोग करें। श्रीमती पांडे ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से शरीर को नुकसान होने की संभावना रहती है। इससे त्वचा संबंधी चर्म रोग, फोडे, फुंसी, एलर्जी भी हो सकती है। रंगों का आंखों पर जाने से व्यक्ति अंधा भी हो सकता है। इसलिए आप सभी प्राकृतिक रंगों का निर्माण कर सूखे रंगों से होली खेले। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी इतनी अच्छी जानकारी देने के लिए अनीता पांडे का धन्यवाद दिया और यह होली इको फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) मनाने का संकल्प लिया। क्लब की समन्वयक खुद एक शिक्षिका हैं और उनके द्वारा समय-समय पर अवकाश के दिनों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर में इस अवसर में ग्राम वासियों के साथ क्लब के सदस्य भेरूलाल प्रजापति, अमित सोनी ,तेजभान बैगा, कन्हैया सोनी, मनोज, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ