पहाड़ के नीचे गिरा मैजिक वाहन, तीन गंभीर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पहाड़ के नीचे गिरा मैजिक वाहन, तीन गंभीर



पहाड़ के नीचे गिरा मैजिक वाहन, तीन गंभीर


सीधी।

जिले के बहरी थाना अंतर्गत मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ के नीचे गिर गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में जीवनदायिनी के रूप में 108 एंबुलेंस ने उन्हे अस्पताल में ले जाकर भर्ती है। 
जानकारी के अनुसार बीते रात ग्राम गजरहा कोठार के पास पड़रिया पहाड़ में एक फोर व्हीलर छोटा हाथी मैजिक पहाड़ के नीचे गिरने से सवार तीन लोगों को गंभीर रूप से चोट आई और घायल हो गए। जिसकी सूचना 108 एंबुलेंस बहरी को मिलीं तत्काल लोकेशन घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस के अंदर लिया। जिनका नाम कुसुम कली कोल पति शंकर कोल उम्र 48 वर्ष, बेलाकली कोल पति बंदी कोल उम्र 49 वर्ष एवं नीजा कोल पिता रामप्यारे कोल उम्र 50 वर्ष जो सीधी से अपने गांव गजरहा जा रहे थे जिसमें एक सजवानी की रहने वाली बताता गया है। टेक्नीशियन अच्छे लाल के द्वारा घायलों का प्राइमरी उपचार करते हुए पायलट सुधीर मिश्रा की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ