12 वर्षीय नाबालिक लड़की के मुँह में कपड़ा ठूसकर किया दुष्कर्म

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

12 वर्षीय नाबालिक लड़की के मुँह में कपड़ा ठूसकर किया दुष्कर्म



12 वर्षीय नाबालिक लड़की के मुँह में कपड़ा ठूसकर किया दुष्कर्म


 एक गांव में पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बहाने से घर बुलाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। घटना के बाद वह बालिका को धमकी देते हुए फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिवारीजन भी घर में ताला लगाकर गायब हैं। सूचना पर एएसपी पूर्वी बालिका का बयान दर्ज करने पहुंचे।
दुराचार की शिकार बालिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सूरज ने दस दिन पूर्व उसे अपने घर में बुलाया। उससे घर के अंदर से बिस्तर लाने के लिए कहा।

मामला पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव का है,
जैसे ही वह कमरे में गई कि पीछे से आए सूरज ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसकी और उसके माता-पिता की हत्या की धमकी दी। सहमी बालिका ने घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजन उसे लेकर आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिजन भी फरार हैं। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ