सुसराल पहुंचने से 2 घण्टे बाद थाना पहुंची नई नवेली दुल्हन, फिर जानिए क्या हुआ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सुसराल पहुंचने से 2 घण्टे बाद थाना पहुंची नई नवेली दुल्हन, फिर जानिए क्या हुआ



सुसराल पहुंचने से 2 घण्टे बाद थाना पहुंची नई नवेली दुल्हन, फिर जानिए क्या हुआ


प्यार का भूत जब चढ़ता है तो घर परिवार और  लाज शर्म सब कुछ दुश्मन प्रतीत होता है। प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार होती है। ऐसा ही एक मामला आया है, सात फेरे के बाद दुल्हन ससुराल तो गई लेकिन 2 घण्टे तक भी नहीं रुकी वह वहां से भागकर थाना पहुंच गई, और वह पति के साथ न रहने की जिद करने लगी,  शुक्रवार की रात सात जन्मों बंधन के वचन के साथ लिए गए सात फेरे सात घंटे भी नहीं टिक सके। नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंचने के दो घंटे बाद ही घर से भागकर सीधे दुमका नगर थाना पहुंच गई और शादी को मानने से इन्कार कर दिया। उसने पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताई। साफ कह दिया-पति के साथ नहीं रहना। वह रहेगी तो प्रेमी के साथ ही। पुलिस ने बीच का रास्ता निकाला।

विवाहिता को ससुराल और प्रेमी के बीच में किसी एक पास भेजने के बजाय मायके भेज दिया।


क्या है मामला

दरअसल शहर के टीन बाजार इलाके के एक बैंक कर्मी युवक की शादी शुक्रवार की रात विजयपुर इलाके के एक युवती के साथ हुई। शादी स्थानीय विवाह भवन में हुई। विवाह की सारी रस्म अदा होने के बाद शनिवार की सुबह दुल्हन ससुराल पहुंची और दो घंटे के बाद भाग कर अकेले नगर थाना पहुंच गई और थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को सारी बात बताई। बताया कि यह शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है। वह पति के साथ नहीं रह सकती। वह पहले प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

जानकरी होते ही ससुराल पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे

दुल्हन के ससुराल पक्ष के लोगों को जब जानकारी मिली की वह थाने में है तो वे भी पहुंचे। बताया कि नववधू घर से भागकर थाना आ गई और साथ रहना नहीं चाहती है। वह किसी दूसरे से शादी करना चाहती है। पति ने पुलिस से कह दिया कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं ले जाएगा। नववधू ने थाने में लिखकर दिया कि मुझे अपने पति के साथ नहीं रहना है। वहीं वर पक्ष के लोगों ने भी लिख कर दिया हमें इस वधू से कोई संबंध नहीं रखना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ