रेलवे अधिकारी- कर्मचारी हुये पुरस्कृत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रेलवे अधिकारी- कर्मचारी हुये पुरस्कृत



रेलवे अधिकारी- कर्मचारी हुये पुरस्कृत

 
जबलपुर। 
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर स्तर का 66वां रेल सप्ताह समारोह पमरे के सतपुड़ा रेल अधिकारी क्लब में मनाया गया। इस समारोह का सभी रेल अधिकारी, कर्मचारियों को इंतजार रहता है। इस कार्यक्रम में उनके सालभर के कार्यों की समीक्षा कर उनको पुरस्कार प्रदान किए जाते है। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ मुख्य विघुत इंजीनियर जेआर मीणा, डीएल मीणा, आरके सिंह और डी ग्रेवाल तथा मंडलों के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अपने संबोधन में प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर श्री गुप्ता ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हर साल की तरह इस साल भी रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आप सभी के प्रयासों से वर्ष 2020.21 के दौरान पश्चिम मध्य रेल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर विभाग ने कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किए हैं। इसके लिए आप सभी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी हमारे अधिकारी, कर्मचारियों ने सन् 2020-21 में कई उपलब्धियां हासिल की है। पश्चिम मध्य रेल भारतीय रेल में पूर्णतः इलेक्ट्रिफिकेशन होने वाला पहला जोन बन गया है। जिसका पूरा 3012 रूट किमी इलेक्ट्रिकफाइड है। डीजल इंजनो के उपयोग में आने वाले डीजल फ्यूल की व्यय में बचत की है। श्री गुप्ता ने विशेष तौर पर कहा कि भारत में लोगों के जीवन में रेलवे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक रेलवे कर्मचारी पुरस्कार और प्रंशसा के पात्र हैं। रेल सप्ताह समारोह के इस अवसर में पुरस्कार विजेताओं के साथ समस्त कर्मचारियों को बधाई देता हूँ और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ