अतिवृष्टि प्रभावितों को तत्काल मदद की दरकार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अतिवृष्टि प्रभावितों को तत्काल मदद की दरकार



अतिवृष्टि प्रभावितों को तत्काल मदद की दरकार 


कानपुर। 
कानपुर में यमुना ने 39 साल बाद अपना रौद्र रूप दिखाया है। 1982 के बाद ये पहली बार है जब कानपुर के घाटमपुर तहसीर के गड़ाथा, अमरतेरपुर, कटरी, मोहटा समेत कई गांवों में 12 फीट तक पानी चढ़ा। अब तक हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आता था और अब 8 दिन बाद जब पानी घटने लगा है तो बर्बादी नजर आने लगी है। 15 हजार बीघा से ज्यादा की फसल बर्बाद हो चुकी है। गांवों में अब बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। चारों तरफ कीचड़ और सड़ांध होने लगी है। 
15 हजार बीघा से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है। गांवों में मातम जैसा माहौल है। दर्जनों मकान गिर गए हैं। हर तरफ कीचड़ हैं। जानवर लापता हैं। अनाज घरों में सड़ने लगा है। गांव में बाढ़ के बाद इस कदर दुर्गंध है कि खड़ा होना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक पानी चढ़ने लगा, जितना अनाज निकाल पाये उतना निकाल लिया। बाकी भींगकर सड़ रहा है। बीमारियां गांव के द्वार पर खड़ी हैं और सरकारी मदद कोसों दूर हैं।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के सबसे बड़े और प्रभावित गांव गड़ाथा के बुजुर्ग श्रीपाल सिंह ने बताया कि फसल बर्बाद हो गई, घर गिर गया, गांव की छत पर रहकर गुजर-बसर कर रहे। सरकारी सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। रामकुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ के बाद सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की जरूरत होती है। टीमें आती हैं लेकिन 1 किमी. अजगरपुर में बैठी रहती है। गांव में आज तक नहीं आई। ग्रामीण रघुनाथ सिंह ने बताया कि 2018 में भी बाढ़ आई थी, 15 बीघा फसल नष्ट हो गई थी। लेखपाल ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। शिवपाल की 13 बीघा, मुन्ना सिंह की 4.50 बीघा और शुभम सिंह की 40 बीघा जमीन की फसलें नष्ट हो गई थी। शुभम और अन्य ग्रामीणों की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 2018 का मुआवजे का एक रुपया भी आज तक नहीं मिला।
गांव के रामकुमार ने बताया कि 1982 में ऐसी बाढ़ देखी थी। इस बार उससे भी ज्यादा भयावह बाढ़ देखी। 3 साल पहले भी बाढ़ आई थी, लेकिन इतने बुरे हालात नहीं थे। अब पानी उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ का खतरा अब भी टला नहीं है। जानवरों के लिए चारा और इंसान के लिए दाना दोनों ही नहीं है। रिश्तेदारों के यहां अनाज मंगाकर खा रहे हैं। गांव में अब बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीण राकेश सिंह ने बताया कि बाढ़ के बाद से अभी तक लाइट नहीं आई है। रात में पूरे गांव में दिये से रोशनी कर काम चलाना पड़ रहा है। मोबाइल तक बंद हो चुके हैं। गांव में बाढ़ के बाद से सांप बहुत हो गए हैं। उनका भी डर सताता रहता है। रात में घर का कोई सदस्य जागता है कि रात में बाढ़ का पानी न चढ़ने लग जाए। यहां के लोगों का कहना है कि अतिवृष्टि के दृष्टिगत यहां तत्काल प्रशासनिक मदद की दरकार है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ