सीधी: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एवं पेट्रोलियम की बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने मशाल यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एवं पेट्रोलियम की बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने मशाल यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन




सीधी: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एवं पेट्रोलियम की बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने मशाल यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन



सीधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एवं पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते हुए दामों के विरोध में जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सैरपुर से ग्राम कुचवाही तक एक विशाल मशाल यात्रा निकाली। जिसका समापन ग्राम कुचवाही स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक सभा के रूप में हुआ। 

बता दें कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के ऊपर आरोप है कि उन्होंने किसानों को जानबूझकर अपनी थार गाड़ी से रौंद दिया जिसमें चार किसानों की मृत्यु और कई अन्य किसान घायल हुए थे। पीड़ित किसान परिवारों से मिलने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकली थीं जिन्हें रास्ते में सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके विरोध में मशाल रैली निकालकर भाजपा सरकार एवं दोषी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा यात्रा के समापन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। 
उक्त सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा तथा जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने सरकार को बढ़ती महंगाई तथा उनकी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई। 
जिला कांग्रेस कमेटी के *अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा* ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस सदैव ही गरीब, किसान मजदूर तो समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की पार्टी रही है और आगे भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति न्याय शासकीय लाभ शिक्षा रोटी मकान आदि उपलब्ध कराना है।
 
जिला यूवा कांग्रेस अध्यक्ष *देवेंद्र सिंह दादू* ने अपने संबोधन में कहा कि, ये हिंदुस्तान है, तालिबान नहीं जहां नेताओं की तानाशाही चले। जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में मंत्री व उनके पुत्र द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाई गई, ये मोदी सरकार के अहंकार से भरे हुए निरंकुशता की पहचान है। अपने इस अविवेकपूर्ण कदमों से केंद्र में बैठी मोदी सरकार आम जनता तक क्या संदेश पहुंचाना चाहती है? सरकार को यह पता होना चाहिए कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और जिस सरकार ने भी कृषि प्रधान देश के कृषक का अपमान या उनको अनदेखा किया है उस सरकार को हर्जाना भुगतना पड़ा है। अब ये अन्याय वाली सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
 युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेसी जनों द्वारा पुरजोर मांग की गई कि जल्द से जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा एंव उनके पुत्र की गिरफ्तारी हो जिससे दिवंगत एवं घायल किसानों के परिजनों को न्याय मिल सके।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह मुन्नू, दान बहादुर सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, हरिहर गोपाल मिश्रा, एड.रोहित मिश्रा, रंजना मिश्रा, अरुण सिंह चिंटू,आकाश राज पांडेय,उत्सव सिंह , मुकेश मिश्रा,शरदेंदु तिवारी,निलेश पांडेय, राजबहादुर विश्वकर्मा, सुदीप द्विवेदी,मनोज सिंह,अखिलेश चंदेल, शिवेंद्र गुप्ता ,सबिर मोहमम्मद, सुनील चौधरी, बेमी भाई जान ,जय प्रकाश तिवारी, शुभम सिंह,भोले विश्कर्मा,विनोद तिवारी, अर्जुन यादव, प्रकाश सिंह ,समरबहादुर सिंह,राम जियावान साहू ,इंद्रबहादुर,शुभम सिंह चंदेल,राघव गुप्ता, लल्लू गुप्ता, पुष्पराज पांडेय,राज सिंह ,विकास सिंह कुबरी ,भोले सैरपुर,शिवेंद्र गुप्ता ,राज पाल गुप्ता ,आकाश सिंह कुचवाही के साथ सैकड़ों युवा साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ