मध्यप्रदेश में अब तक 6.39 करोड़ नागरिकों को लगी कोरोना वैक्सीन,जानिए जिलेवार आंकड़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में अब तक 6.39 करोड़ नागरिकों को लगी कोरोना वैक्सीन,जानिए जिलेवार आंकड़े




मध्यप्रदेश में अब तक 6.39 करोड़ नागरिकों को लगी कोरोना वैक्सीन,जानिए जिलेवार आंकड़े



भोपाल 
प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 39 लाख 71 हजार 282 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 4 करोड़ 86 लाख 20 हजार 431 को वैक्सीन की प्रथम डोज और एक करोड़ 53 लाख 50 हजार 851 नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने में मध्यप्रदेश अग्रणी है।

जिलेवार वैक्सीनेशन की रिपोर्ट

प्रदेश में आज आगर मालवा में 5 लाख 11 हजार 471, अलीराजपुर में 4 लाख 53 हजार 223, अनूपपुर में 5 लाख 76 हजार 658, अशोकनगर में 6 लाख 90 हजार 958, बालाघाट में 15 लाख 53 हजार 358, बड़वानी में 9 लाख 53 हजार 240, बैतूल में 12 लाख 96 हजार 151, भिण्ड में 12 लाख 73 हजार 640, भोपाल में 29 लाख 93 हजार 651, बुरहानपुर में 6 लाख 82 हजार 995, छतरपुर में 13 लाख 7 हजार 929, छिंदवाड़ा में 18 लाख 47 हजार 327, दमोह में 10 लाख 12 हजार 799, दतिया में 7 लाख 23 हजार 124, देवास में 13 लाख 70 हजार 775, धार में 17 लाख 43 हजार 427, डिण्डोरी में 5 लाख 97 हजार 556, गुना में 10 लाख एक हजार 842, ग्वालियर में 19 लाख 91 हजार 375, हरदा में 4 लाख 97 हजार 383, होशंगाबाद में 11 लाख 28 हजार 165, इंदौर में 44 लाख 33 हजार 755, जबलपुर में 26 लाख 52 हजार 211, झाबुआ में 7 लाख 19 हजार 54, कटनी में 10 लाख 45 हजार 775, खण्डवा में 11 लाख 8 हजार 564, खरगोन में 13 लाख 91 हजार 518, मण्डला में 8 लाख 4 हजार 442, मंदसौर में 11 लाख 71 हजार 748, मुरैना में 16 लाख 15 हजार 494, नरसिंहपुर में 10 लाख 2 हजार 410, नीमच में 7 लाख 53 हजार 928, पन्ना में 6 लाख 93 हजार 700, रायसेन में 11 लाख 24 हजार 471, राजगढ़ में 13 लाख 49 हजार 35, रतलाम में 13 लाख 36 हजार 764, रीवा में 20 लाख 12 हजार 819, सागर में 20 लाख 80 हजार 983, सतना में 17 लाख 67 हजार 966, सीहोर में 12 लाख 24 हजार 753, सिवनी में 11 लाख 68 हजार 227, शहडोल में 9 लाख 67 हजार 932, शाजापुर में 7 लाख 92 हजार 888, श्योपुर में 4 लाख 89 हजार 843, शिवपुरी में 13 लाख 64 हजार 802, सीधी में 8 लाख 6 हजार 262, सिंगरौली में 8 लाख 91 हजार 440, टीकमगढ़ में 11 लाख 16 हजार 971, उज्जैन में 21 लाख 9 हजार 292, उमरिया में 5 लाख 30 हजार 560 और विदिशा जिले में 12 लाख 32 हजार 882 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

आज कोरोना के मात्र 9 नये प्रकरण

प्रदेश में आज कोरोना के मात्र 9 नये प्रकरण आये। इनमें भोपाल में 3, शिवपुरी में 3, इंदौर में 2 और रतलाम में एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण आया। प्रदेश की पॉजीटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में आज 9 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। आज कुल 54 हजार 533 कोरोना जाँच की गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ