सीधी: भाजपा द्वारा वैचारिक गोष्ठी का आयोजन,रामराज्य की स्थापना की ओर अग्रसर मोदी सरकार: संजर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: भाजपा द्वारा वैचारिक गोष्ठी का आयोजन,रामराज्य की स्थापना की ओर अग्रसर मोदी सरकार: संजर




सीधी: भाजपा द्वारा वैचारिक गोष्ठी का आयोजन,रामराज्य की स्थापना की ओर अग्रसर मोदी सरकार: संजर



 सीधी।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान सुशासन के 20 वर्षों में सबका- साथ, सबका- विकास, सबका विश्वास और सब का- प्रयास को लेकर वैचारिक प्रबोधन गोष्ठी स्थानीय मानस भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा भोपाल के पूर्व सांसद, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मुख्य वक्ता आलोक संजर, राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ. राजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, चिंतक प्रोफेसर डॉ. लहरी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आलोक संजर ने कहा कि राम राज्य की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। गांधी के सपनों को वास्तव में श्री मोदी पूरा करने में जुटे हुए हैं। नोट बंदी, धारा 370, सीएए , ट्रिपल तलाक, नया कृषि कानून अब तक के बड़े फैसले हैं। 
श्री संजर ने कहा कि व्हीआईपी कल्चर को समाप्त करके एक सामान जीवन जीने की कला मोदी ने सांसदों और नौकरशाहों को सिखाई। श्री मोदी को 12 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। जिसमें कट्टर मुस्लिम देश भी शामिल हैं। ये नरेंद्र मोदी की राष्ट्र के प्रति सेवा और उनकी अद्भुुत कार्य शैली का परिणाम है।

 अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा की हम नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री पाकर गौरवान्वित हैं। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। किसान सम्मान निधि, आवास और सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी भाजपा को बनाने में मोदी जी का योगदान अविस्मरणीय और बहुमूल्य है। 

राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सिनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। यह मोदी के पराक्रम का परिणाम है। झाड़ू पकड़ने से स्वच्छता का संदेश दिया। सर्जिकल स्ट्राइक से देश का स्वाभिमान बड़ा। कृषि कानूनों से किसानों की आय दुगुनी केवल मोदी जी जैसा व्यक्तित्व ही कर सकता है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश मिश्रा ने महंगाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वाभिमान के साथ जीने के लिए हम किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। देश सुरक्षित रहेगा तो ही हमारा अस्तित्व है। इसलिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ कड़वी दवाइयां खानी पड़ती हैं और उसे हम सभी को आने वाल वाली पीढ़ियों को स्वर्णिम भारत देने के लिए हमें कुछ चीजों का बलिदान देना ही होगा। 
हिंदी के जाने-माने विद्वान प्रोफ़ेसर डॉ. लहरी सिंह ने कहा कि मैं किसी दल से नहीं हूं। तटस्थ भाव से समीक्षा करते हुए दावे के साथ कहता हूं कि भारत माता का वैभव पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है। 56 इंच का सीना बताने वाले और करके दिखाने वाले 75 वर्षों में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह और बद्री मिश्रा ने भी संबोधित किया। 
स्वागत भाषण पूनम सोनी एवं कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह चौहान तथा आभार प्रदर्शन बाबू लाल कुशवाहा ने किया।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, मनीला सिंह एवं उनकी टीम ने हल्दी अच्छत से आए हुए कार्यकर्ताओं का द्वार पर ही स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डाॅ. विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, सुधीर शुक्ला, रवि केसरी, सुनीता वर्मा, मटुुकधारी सिंह चौहान, जिला महामंत्री विवेक कोल, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, राकेश रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पुष्पराज सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, निशांत मिश्रा, अखिल सिंह चौहान, मनोज तिवारी, पुष्पराज सिंह, विभा शर्मा, उर्मिला सिंह, सुमन साकेत, महिमा तिवारी, निशा सिंह, आशा शुक्ला, उत्तरा वर्मा, तुषार द्विवेदी, मीनाक्षी मिश्रा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ