सीधी में 4 डिग्री से नीचे आया तापमान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी में 4 डिग्री से नीचे आया तापमान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त



सीधी में 4 डिग्री से नीचे आया तापमान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त


 सीधी।
जिले में इन दिनों पड़ रही ताबड़तोड़ ठंड इस वर्ष सारे रिकार्ड तोडऩे पर आमादा है। लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
जिले के कुछ इलाकों में फसलों में नुकसानी की संभावना भी निर्मित हो रही है। जिस तरह की स्थितियां बनी हुई हैं उससे यही लग रहा है कि नये साल का स्वागत भी कड़ाके की ठण्ड से होगा। 
दिसंबर में सर्दी ने इस बार सारे आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में कमी के चलते सर्दी से समूचा जिला कंपकपाया हुआ है। तापमान की कमी के चलते पाला पडऩे की संभावना निर्मित है। इतना जरूर है कि ओस की बूदें जमने से फसलों में अभी ज्यादा नुकसानी की खबरें नही हैं। 

♦️शाम होते ही सड़कों पर छाने लगता है सन्नाटा

बीते तीन दिनों से सुबह से ठण्डी हवाओं का दौर शुरू हो जाता है। ठण्ड के चलते शाम ढ़लते ही लोग घरों में दुबके नजर आते हैं। ठण्ड का लुत्फ उठाने वाले लोग शहर के अधिकतर चौराहों में व्यंजनों के स्टाल पर गर्म चटपटे व्यंजनों का लुत्फ लेते नजर आते हैं। वहीं रात को 9 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही सडक़ पर दिखते हैं जो बाजार में रहते हैं वो भी अलाव तापते हुये नजर आते हैं। उधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी संभवत: तीन से चार दिन तक मौसम में ठण्डक रहेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

♦️ किसानों में चिंता की लहर

घटते तापमान और क्षेत्र में कुछ जगहों पर पड़ी बर्फ के चलते किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि अभी चने की फसल का तापमान में काफी असर देखने को मिला है। गिरते तापमान के चलते चने की फसल में लगे फूल भी झुलस गये हैं। जिसके चलते चने में दाने नही आ सकेंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में इस तरह का तापमान गिरता है तो पाले से हमें नुकसान होगा। जिला मुख्यालय के समीपी मधुरी, नौढिय़ा, जमोड़ी, कुर्वाह, पनवार, भेलकी, तेंदुआ आदि जगहों के किसानों ने बताया कि दो दिनों से सुबह फसलों के ऊपर ओस की परतें जमी हुई नजर आ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ