सीधी: पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष,आज से संपूर्ण भाजपा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर रहेंगे उपस्थित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष,आज से संपूर्ण भाजपा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर रहेंगे उपस्थित



पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष,आज से संपूर्ण भाजपा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर रहेंगे उपस्थित 



बूथ विस्तारक योजना का सम्पूर्ण प्रदेश में शानदार आगाज़ 

सीधी । बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण जिलें के साथ साथ पुरे प्रदेश में ग्राम केंद्र , नगर केन्द्रों तक पहुंचकर बूथों के सत्यापन और डिजिटलाईजेशन का यह अभियान कल से प्रारम्भ होगा। इस अभियान के माध्यम से पुरे प्रदेश में  संगठन कार्य का विस्तार और सुदृढीकरण बूथ स्तर पर किया जायेगा। जिलें के 1074 बूथों पर 15 मण्डलों में 228 शक्ति केन्द्रों पर 243 पदाधिकारी 10 दिनों तक विस्तारक के रूप में पार्टी का कार्य करेगें, जो ऐतिहासिक और भव्य कीर्तिमान होगा।

उक्त आशय के विचार प्रदेश प्रतिनिधि के नाते भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता में कहीं ।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ये अभियान चलाया है। परन्तु 20 हज़ार कार्यकर्ताओं का 65 हज़ार बूथों तक पहुँचना और प्रत्येक बूथ पर अभियान के माध्यम से 10 दिनों तक लगातार 10 घंटे संगठन कार्य करना ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का कार्यकर्त्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सासंद वी डी शर्मा के निर्देशन में ही कर सकता है और इतनी बड़ी संरचना के साथ बूथ विस्तारक योजना संचालित करने वाला राज्य मध्यप्रदेश पहला राज्य होगा।  

संगठन को एक नयी शक्ति और उर्जा प्रदान करेगा अभियान

जिला अध्यक्ष श्री चौहान  ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य विस्तार की दृष्टी से समय समय पर विभिन्न अभियान चलाये जाते रहे हैं । श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पार्टी का यह अभियान संगठन को एक नयी शक्ति और नयी उर्जा प्रदान करेगा। साथ ही हमारा प्रत्येक कार्यकर्त्ता जो विस्तारक के रूप में निकल रहा है वो तय बिन्दुओं पर कार्य करता हुआ लगातार 10 दिनों तक प्रत्येक दिन 10 घंटे श्रद्धेय ठाकरे जी को समर्पित करेगा।

विस्तारक के रूप में समय देना ही ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि

जिला अध्यक्ष श्री चौहान  ने कहा कि राजनैतिक इतिहास में ये एक बड़ा अभियान और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पणभाव के चलते कुशलता से इस कार्य को धरातल पर सपादित कर सकता है। उन्होंने कहा की समयदान सबसे बड़ा होता है और हमारा कार्यकर्त्ता इन 10 दिनों में 100 घंटे का समय ठाकरे जी को उनके इस जन्मशताब्दी वर्ष में सच्चीश्रद्धान्जन्ली के रूप में समर्पित करेगा । 

अभियान से संगठन और अधिक सशक्त और सक्षम होगा 

भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में बूथ  डिजिटल तो होंगे ही साथ ही उनका भौतिक सत्यापन भी करना है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त और सक्षम होगा।

ऐप के द्वारा बूथों का डिजिटलीकरण 

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए हमारे बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं का संगठन एप पर  डिजिटलाइजेशन डाटा होना चाहिए। हम समय के साथ चलने वाले, सतत जागरूक रहते हुए भारत माता की सेवा में संलग्न है। यह अभियान कई मायनों में अलग है। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  प्रदेश के अध्यक्ष वी डी शर्मा, सभी सांसद, सभी विधायक सहित सभी प्रकार के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जिलें से प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, प्रभारी और प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्य सभा सासंद अजय प्रताप सिंह, विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रत्याशी रहे शिव बहादुर सिंह चंदेल अपना घर द्वार छोड़कर अन्यत्र बूथों पर 10 दिन तक रहकर वहां के लोगों के सुख दुख और शासन की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ, लाभार्थियों को कितना मिल रहा है इसका भी आकलन होगा। दस दिनों तक चलने वाले अभियान में सम्पूर्ण भाजपा मतदान केंद्रों पर होगी । पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने किया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बद्री मिश्रा, कार्यालय मंत्री रमेश गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान सहित इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ