Lockdown in 2022: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन,जानिए सरकार की रणनीति

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Lockdown in 2022: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन,जानिए सरकार की रणनीति



Lockdown in 2022: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन,जानिए सरकार की रणनीति 


देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात उन बड़े राज्योॆं में शामिल हैं जहां कोरोना की तीसरी लहर के बाद पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।

नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। दिल्ली जैसे उच्च संक्रमण दर वाले राज्यों में निजी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं या 50 फीसदी अनुमति के साथ ही खुले रहेंगे। रेस्त्रां और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। शादी और अंतिम संस्कार में भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। कुल मिलाकर पाबंंदियां लगाई जा रही हैं, लेकिन सम्पूर्ण लॉकडाउन (Full Lockdown) नहीं लगेगा। जानकारों के मुताबिक, अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के बयानों से यही संकेत मिले हैं।  

नहीं लगेगा लॉकडाउन, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

- जहां संक्रमण दर अधिक है, वहां ऑनलाइन स्कूल जारी रहेंगे। हो सकती है कि परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही हों। पढ़ाई में नुकसान हुआ तो सिलेबस घटाया जा सकता है।

- दफ्तर चलते रहेंगे, लेकिन जिन क्षेत्रों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, वहां 50 फीसदी क्षमता की पाबंदी लग सकती है। जहां वर्क फ्रॉम होम संभव है, वहां कर्मचारियों को इसकी अनुमति देना होगी।

- बाजार खुले रहेंगे, लेकिन मास्क अनिवार्य होगा। मास्क नहीं लगाने पर चालान कटेंगे।

- बार और रेस्त्रां बंद रहेंगे या 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। टेक अवे की सुविधा पर जोर रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ