समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी थे भगवान बिरसा मुंडा :- ज्ञान सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी थे भगवान बिरसा मुंडा :- ज्ञान सिंह




समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी थे भगवान बिरसा मुंडा :- ज्ञान सिंह

महानायक बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर कांग्रेस द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

सीधी।
महानायक क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महानायक बिरसा मुंडा के जीवन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतभूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया. ऐसे ही क्रांतिवीरों में एक जीती जागती मिसाल थे बिरसा मुंडा जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभायी, वे आदिवासियों के हक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे, उनका नाम सदा अमर रहेगा । उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया, महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी और अपने समाज को उसका हक दिलाने का सदैव प्रयास किया इसी वजह से उन्हें  लोग "धरती बाबा" के नाम से पुकारा और पूजा करते हैं।
संगोष्ठी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन, समाज के लिए किए गए उनके योगदान और अंग्रेजो के खिलाफ उनके बगावत को याद करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजबहोर जयसवाल युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री एडवोकेट रोहित मिश्रा लोकनाथ सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी कार्यक्रम में आभार वरिष्ठ आदिवासी नेता गेंदलाल कोल द्वारा व्यक्त किया गया
====================
इनकी रही विशेष उपस्थिति:-

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती कुमुदिनी सिंह, श्रीमती रंजना मिश्रा, उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह अजीत सिंह, महामंत्री सतीश सिंह बघेल, संदीप उपाध्याय दादू , विनय कुमार सिंह,जय बहादुर सिंह,प्रवेश सिंह, भूपेंद्र बहादुर सिंह, राम दुलारे चतुर्वेदी ,अरुण सिंह, जान आलम, एडवोकेट मनोज सिंह,रजनीश श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह महेंद्र, परदेसी कोल, अर्जुन सिंह, रामप्यारे कुशवाहा, गोविंद सिंह, मोहम्मद हफीज, विजय कुमार सेन, मोहम्मद हारुन मंसूरी, पुष्पा सिंह बघेल, रानी सोनी, शीला रानी साकेत, रेखा सोनी, चंपा सोनी, गोविंद प्रसाद गुप्ता, पुष्पा सिंह बघेल, तारा सिंह, सुशीला साकेत, पंकज कुमार गुप्ता, राहुल शुक्ला जय कुमार मिश्रा धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी अरुण सिंह रमेश साकेत अखिलेश सिंह सहित मातृशक्ति युवा साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ