MP Election: मध्यप्रदेश के 112 पंचायतों में सरपंच चुने गए निर्विरोध,CM ने दी बधाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Election: मध्यप्रदेश के 112 पंचायतों में सरपंच चुने गए निर्विरोध,CM ने दी बधाई


MP Election:  मध्यप्रदेश के 112 पंचायतों में सरपंच चुने गए निर्विरोध,CM ने दी बधाई


बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 25 समरस (सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित) ग्राम पंचायत बनने और जनपद के सात वार्डों में जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक 20 जिलों में 112 सरपंचों के निर्विरोध चुने जाने की जानकारी आई है। यह संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश की पंचायतें समरसता और विकास के एक नए रचनात्मक पथ पर अग्रसर हैं।

मुझे खुशी है कि बुधनी विधानसभा की भी अब तक 25 ग्राम पंचायतें एवं अन्य जिलों की पंचायतें समरस ग्राम पंचायत बन चुकी हैं। साथ ही जनपद के सात वार्ड में भी जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने जनता से समरस पंचायत चुनने की अपील की थी।

निर्विरोध निर्वाचन पर प्रोत्साहन राशि का प्रविधान

सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध होने पर ऐसी पंचायतों को पांच लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान किया गया है। पंच से सरपंच तक सभी पदों पर महिलाएं चुनी जाती हैं तो 12 लाख रुपये और इन पदों के चुनाव में महिलाएं निर्विरोध जीतती हैं तो 15 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ