फर्जी शिकायत कर्ता को ढूढ़ने में उलझे सहायक संचालक, जारी किया गया प्रेस नोट

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फर्जी शिकायत कर्ता को ढूढ़ने में उलझे सहायक संचालक, जारी किया गया प्रेस नोट



फर्जी शिकायत कर्ता को ढूढ़ने में उलझे सहायक संचालक, जारी किया गया प्रेस नोट


 मझौली। फर्जी शिकायतों का इस समय क्षेत्र में  बोला वाला है जो अधिकारियों को उलझन में डाल रखा है। जिस का ताजा मामला संजय टाइगर रिजर्व के उप वन मंडल मझौली से निकल कर आया है। सहायक संचालक संजय टाइगर रिजर्व उप वन मंडल मझौली द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है कि रोहित सिंह ग्राम मझौली जिला सीधी निवासी द्वारा महेंद्र मिश्रा व्यय शाखा प्रभारी संजय टाइगर रिजर्व सीधी के विरुद्ध भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत की गई थी जिसकी कार्यवाही सहायक संचालक संजय टाइगर रिजर्व उप वन मंडल मझौली के कार्यालय में प्रचलित है जिस संबंध में रोहित सिंह के नाम से जाने जाने वाले व्यक्ति को लिखित तौर पर सूचना देकर 20 जुलाई 2022 को कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया था जिन्होंने उपस्थित होकर कथन किए हैं कि मेरे द्वारा किसी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं की गई थी मुझे इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्र में पता कराया गया जहां पर अन्य किसी रोहित सिंह का होना नहीं पाया जा रहा है।समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के जरिए सूचित किया जाता है कि यदि कोई रोहित सिंह नाम का व्यक्ति मझौली में है तथा उन्होंने यह शिकायत की है तो दिनांक 28 जुलाई 2022 को कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर की गई शिकायत के संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में एक पक्षी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। यह कोई पहला मामला नहीं है की फर्जी रूप से शिकायत कर अधिकारी कर्मचारियों को उलझ डाल रखा हो इस तरह से कई शिकायतें विभिन्न विभागों में की जाती हैं जो अधिकारियों की परेशानियों का सबब बनती जा रही है। ऐसी फर्जी शिकायत करता हूं कि विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ