रमदहा प्रपात का हादसा:तीन और लापता लोगों शवों के साथ कुल 6 शव बरामद, एक महिला का चल रहा उपचार,दामाद और दो बेटों की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रमदहा प्रपात का हादसा:तीन और लापता लोगों शवों के साथ कुल 6 शव बरामद, एक महिला का चल रहा उपचार,दामाद और दो बेटों की मौत


रमदहा प्रपात का हादसा:तीन और लापता लोगों शवों के साथ कुल 6 शव बरामद, एक महिला का चल रहा उपचार,दामाद और 2 बेटों की मौत


सिंगरौली।

एसडीआर‌एफ की टीम ने सिंगरौली, मध्यप्रदेश की सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जल प्रपात में हुई दुर्घटना में लापता चल रहे अंतिम व्यक्ति के शव को भी बरामद कर लिया है। तेज बहाव में बहे 7 में से एक महिला को जीवित निकाल लिया गया है जिसका उपचार चल रहा है। अन्य 6 का शव बरामद किया गया है। यह हृदय विदारक हादसा गत रविवार का है। ये लोग वहां पिकनिक मनाने गये थे।
हादसे में लापता अभय सिंह आत्मज योगेंद्र सिंह 22 वर्ष निवासी जयंत थाना विन्ध्यनगर सिंगरौली का शव भी रिकवर हो गया है। दुर्घटना में मृत 5 व्यक्तियों का पीएम जनकपुर में कराया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। बताया गया कि रेस्क्यू व रिकवरी टीम को हादसे के बाद लापता अभय नामक युवक का शव भी बरामद होने पर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में लापता 3 के शव रविवार को तथा 3 का शव सोमवार को मिले हैं। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है, वहीं एक घायल का इलाज जारी है। 

सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात कर हालात का जायजा लिया था। जिला प्रशासन को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए घटनास्थल रवाना किया था। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार चार लाख के मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को 3 लोगों का परिवार यहां पिकनिक मनाने आया था। इसके बाद 7 लोग जलप्रपात में नहाने गए थे। उसी दौरान जलस्तर बढ़न से सातों डूब गए थे। इनमें से एक युवती को तो बचा लिया था। मगर 6 लोगों की तलाश जारी थी। बाद में 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे। इसके बाद सोमवार को 3 और लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल हैं। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले 3 अलग-अलग परिवार के करीब 12 लोग रविवार को यहां पिकनिक मनाने आए थे। पिकनिक मनाने के बाद सभी नहाने गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया था। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से 2 लोगों को कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया था, लेकिन एक युवक की तब तक जान जा चुकी थी। वहीं एक युवती को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया था। जिसके बाद से उसका उपचार जारी है।

दामाद और 2 बेटों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली के रहने वाले योगेंद्र सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में योगेंद्र सिंह ने अपने दोनों बेटों को खो दिया। किसी तरह बेटी की जान बच गई, लेकिन उनके दामाद ऋषभ सिंह हादसे का शिकार हो गए। वहीं, उनके अन्य रिश्तेदार अनिल सिंह ने भी अपने बेटे ऋषभ सिंह को हादसे में गंवाया है। कमलेश सिंह ने भी अपने तीन संतानें खो दी हैं। इस हादसे में कमलेश सिंह की 2 बेटियों सहित 3 बच्चों की मौत हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ