मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बाढ़ में सरपंच,सचिव बहे,सरपंच की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बाढ़ में सरपंच,सचिव बहे,सरपंच की मौत

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बाढ़ में सरपंच,सचिव बहे,सरपंच की मौत


मध्य प्रदेश के कई जिलों में त्राहि-त्राहि के हालात बन गए हैं। अशोक नगर में सरपंच की कार पानी में बह गई जिससे उनकी मौत हो गई। कई इलाकों में पानी भर गया है। नदी नालों में बाढ़ आ गई है। इमरजेंसी की स्थिति है। लोग जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर जा रहे हैं। 

अशोक नगर में सावन गांव के पास एक कार पानी में बह गई। इस कार में महिदपुर गांव के सरपंच बृजेंद्र सिंह रघुवंशी, पंचायत सचिव बंटी रघुवंशी निवासी धुर्रा, एवं गांव के मनोज रघुवंशी, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी महेंद्र सिंह महेंद्र सिंह रघुवंशी सवार थे। सभी लोग भोपाल से लौट रहे थे। सरपंच बृजेंद्र सिंह रघुवंशी की डेड बॉडी घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर मिली है। महेंद्र सिंह अभी भी लापता है। पंचायत सचिव बंटी रघुवंशी, मनोज रघुवंशी एवं सुरेंद्र सिंह रघुवंशी गेट खोलकर बाहर निकल गए बहते हुए एक पेड़ को पकड़ लिया और रात भर एक पेड़ पर बैठे रहे। बृजेंद्र सिंह रघुवंशी वहीं सरपंच है जिन्होंने सीएम राइज स्कूल के लिए अपनी 4 बीघा जमीन दान में दे दी थी। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सड़कों के बाद घरों में पानी भर गया। 150 इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर जा रहे हैं। भोपाल बैतूल हाईवे बंद हो गया है। भोपाल की सभी हवाई यात्राएं बंद कर दी गई है। पूरे शहर में बिजली सप्लाई बंद है। भोपाल और बैरसिया के बीच रास्ता बंद हो गया है। पिछले 24 घंटे के रिकॉर्ड में 10 इंची पानी गिरा है।

नर्मदा नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है, बाढ़ का खतरा
नर्मदापुरम में नर्मदा के सेठानी घाट पर तेजी से पानी बढ़ रहा है। सुबह से प्रति घंटा एक फीट जलस्तर बढ़ रहा है। 10 बजे जलस्तर 955.50 फीट था जो 11 बजे 957 फीट पानी पहुंच गया। नर्मदा खतरे के निशान से 10 फीट नीचे बह रही है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। निचली बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थान और राहत कैंप पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विदिशा में नदी में बह गया सरपंच
विदिशा जिले में हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए है। दीपनाखेडा से बहने वाली वेगमती नदी उफान पर थी, पुल पर लगभग दो फीट तक पानी बह रहा था। गांव झागर के सरपंच नथन सिंह और भारत कार में सवार थे। लोगो के माना करने के बाद भी सरपंच नहीं माने और उन्होने नदी पर लगे बैरिकेड लगे होने के वावजूद उफनती नदी के पुल पर कार को डाल दिया। नदी का तेज बहाव होने के कारण बीच पुल पर जाकर गाडी अनियंत्रित हो गई और पानी के बहाव में बहने लगी। और पुल पर लगे पिलर से जा टिकी। आम नागरिकों ने बमुश्किल सरपंच और उसके साथी को कार की खिडकी से बाहर निकाला।
 राजगढ़ जिले में रविवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है। ब्यावरा शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। निचले इलाके जलमग्न हो गए और कई घरों और दुकानों में 3 से 4 फीट पानी भर गया। ब्यावरा की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी आने से 100 से अधिक लोग फंस गए। जिले की नेवज, कालीसिंध, दूधी, अजनार, गाडगंगा सभी नदियां उफान पर है। ब्यावरा शहर की अजनार नदी उफान पर आ गई। रात 8 बजे से इंद्रानगर, सुठालिया बायपास रोड स्थित अवधपुरी काॅलोनी, जगात चौक,अहिंसा द्वार, अंजनीलाल मंदिर रोड के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। 3 से 4 फिट तक पानी का भराव हो गया है। जिसकी वजह से 100 से अधिक लोग घरों में फंस गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ