UP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को CM योगी का दीवाली तोहफा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

UP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को CM योगी का दीवाली तोहफा



UP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को CM योगी का दीवाली तोहफा



यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को सोमवार को योगी सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया। कर्मचारियों को बोनस की घोषणा के साथ ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत भी बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस दिया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से लागू करने की घोषणा की गई है। यानी पिछले तीन महीनों का एरियर भी दिया जाएगा।

आम तौर पर केंद्र सरकार की ओर से डीए-डीआर बढ़ाने के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए घोषणा करती है। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के डीए और डीआर में 1 जुलाई 2022 से चार फीसदी की वृद्धि का निर्णय किया गया था।

वहीं, बोनस की बात करें तो केंद्र सरकार के दर के अनुसार ही राज्य कर्मचारियों को भी बोनस देने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के करीब 14 लाख 82 हजार बोनस की पात्रता में आते हैं। कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। उच्चतम सीमा 7000 के आधार पर बोनस के लिए प्रति कर्मचारी 6908 रुपए की धनराशि मंजूर हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ