पपड़ेरी स्कूल में मनाया गया बाल दिवस,राष्ट्ररत्न प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का किया गया पुण्य स्मरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पपड़ेरी स्कूल में मनाया गया बाल दिवस,राष्ट्ररत्न प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का किया गया पुण्य स्मरण



पपड़ेरी स्कूल में मनाया गया बाल दिवस,राष्ट्ररत्न प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का किया गया पुण्य स्मरण

भोपाल। शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत शासकीय स्कूल पपड़ेरी में बाल दिवस का आयोजन गरिमापूर्वक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्ररत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व- कृतित्व का पुण्य स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य एमपी पटेल, प्रदीप त्रिपाठी, विष्णुगोविंद चतुर्वेदी,  वेदप्रकाश उर्मलिया, पशुपतिनाथ खैरवार, गौरव पयासी, धीरेन्द्र द्विवेदी, आशीष बैस, अशोक पटेल, सुनील पटेल, बृजकिशोर खैरवार, राजेश द्विवेदी, संजीव नामदेव, आरती पटेल, पुष्पा सिंह, अनुपमा मिश्रा, पुष्पांजलि गुप्ता, विवेक पटेल आदि शामिल रहे। शासकीय स्कूल पपड़ेरी के शिक्षक धीरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में  विभिन्न सांस्कृतिक- रचनात्मक आयोजन भी हुए। जिसमें छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्ण- सराहनीय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन गौरव पयासी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ