सीधी:मझौली क्षेत्र में दिखा दुर्लभ प्रजाति का जीव,वन विभाग ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:मझौली क्षेत्र में दिखा दुर्लभ प्रजाति का जीव,वन विभाग ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन


सीधी:मझौली क्षेत्र में दिखा दुर्लभ प्रजाति का जीव,वन विभाग ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन 


मझौली। वन परीक्षेत्र मझौली अंतर्गत नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में 15 नवंबर की रात लगभग 9 बजे लोगों द्वारा अपरिचित दुर्लभ जीव देखा गया जिसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी मझौली मनीष पांडे को दी गई सूचना पाते ही वन परिक्षेत्रा अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंच  दुर्लभ प्रजाति जीव को रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ा । जीव की पहचान दुर्लभ प्रजाति पैगोलिन में की गई। जिसे संजय टाइगर रिजर्व की टीम के मदद से रात्रि लगभग 9:30 बजे गडुहा बीट में सुरक्षित छोड़ा गया। वन परिक्षेत्रा अधिकारी मनीष पांडे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यह दुर्लभ प्रजाति का जीव भारतीय पैंगोलिन है जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा है। यह पैंगोलिन प्रजाति जीव भारत, श्रीलंका और भूटान के कई मैदानी व हल्के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। जिसकी 8 प्रजातियां होती है उसमें से यह एक है। पैंगोलिन प्रजाति की तरह यह भी अकेला रहना पसंद करता है। नर एवं मादा जीव का मिलन मात्र प्रजनन काल के समय होता है। रोग निवारण की झूठी और अंधविश्वासी अफवाहों के कारण इसका अत्याधिक शिकार होता है जिस कारण यह विलुप्त की कगार पर है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह जीव संकटग्रस्त माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ