राज्यपाल श्री पटेल ने संजय टाईगर रिजर्व का किया भ्रमण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राज्यपाल श्री पटेल ने संजय टाईगर रिजर्व का किया भ्रमण



राज्यपाल श्री पटेल ने संजय टाईगर रिजर्व का किया भ्रमण


राज्यपाल ने वनधन केन्द्र की स्वरोजगारी महिलाओं से किया संवाद

सीधी,
  प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने सीधी जिले के भ्रमण के दौरान बुधवार को संजय टाईगर रिजर्व का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल को वनराज बाघ तथा अन्य वन्य प्राणियों के दीदार का अवसर मिला। राज्यपाल ने टाईगर रिजर्व के वनस्पतियों तथा सुरम्य वातावरण की प्रशंसा की। टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे ने राज्यपाल श्री पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  

  इसके पूर्व राज्यपाल श्री पटेल ने वन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री वनधन केन्द्र नौढ़िया का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में प्रदर्शित किए गए विभिन्न वन उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। वनधन केन्द्र की स्वरोजगारी महिलाओं से संवाद करते हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वनों से प्राप्त होने वाले फल तथा अन्य वनोपज बहुत पौष्टिक होते हैं। इनका ठीक ढंग से प्रसंस्करण करके बिक्री करने पर अच्छी आय प्राप्त होगी। वन विभाग के अधिकारी वनोपज के प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था करें। जिससे गरीब स्वरोजगारी आदिवासी महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। राज्यपाल ने महिलाओं से कहा कि अपने परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उनके पोषण का पूरा ध्यान रखें। परिवार को नशे से दूर रखें। मौके पर उपस्थित वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार ने बताया कि वन्य क्षेत्र में प्रमुख रूप से महुआ फूल का संग्रहण किया जाता है। इसके अच्छे दाम मिलें इसके लिए पेड़ों के नीचे जाल लगाकर संग्रहण किया जाता है। यहाँ का महुआ लंदन की एक कंपनी द्वारा खरीदने की प्रक्रिया में है, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ प्राप्त होगा। इसके बाद राज्यपाल ने वनधन केन्द्र में बरगद का पौधा रोपित किया।

  इस अवसर पर कलेक्टर Saket Malviya , पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व हरिओम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ