MP Board 10th-12th Exams 2024: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर माशिमं सख्त,नियमों मे बड़ा बदलाव, MP Board के इस दिन जारी होंगे रिज़ल्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Board 10th-12th Exams 2024: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर माशिमं सख्त,नियमों मे बड़ा बदलाव, MP Board के इस दिन जारी होंगे रिज़ल्ट

MP_board_Exam

MP Board 10th-12th Exams 2024: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर माशिमं सख्त,नियमों मे बड़ा बदलाव, MP Board के इस दिन जारी होंगे रिज़ल्ट भोपाल 





MP Board 10th-12th Ki Copy kab Chek Hogi : मध्यप्रदेश में इस साल कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं के लिए जरूरी सूचना है। अभी परीक्षाएं खत्म भी नहीं हुई हैं और माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डेट की जानकारी दे दी है। आप मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर नतीजे चेक कर पाएंगे। इसी कड़ी में MP Board की कॉपियों की चेकिंग को लेकर भी अपडेट आया है। इस खबर में पहले पढ़िये MP Board ने मूल्यांकन पर क्या बदलाव किया है पढ़िए पूरी डिटेल। 



  MP Board 10th-12th Ki Copy kab Chek Hogi :


इस बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षक मनमानी नहीं कर पाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को मनमाने ढंग से अंक नहीं दे पाएंगे, क्योंकि इस बार सभी उत्तरपुस्तिकाओं में बारकोड लगे हैं। इससे किस विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाएगी। इसमें रौल नंबर की भी पहचान नहीं हो पाएगी। इस बार परीक्षा से लेकर मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने काफी प्रयास किए हैं। पिछले साल तीन विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं में बारकोड लगे थे। इस बार सभी विषयों में लगाए गए हैं। 

  MP Board 10th-12th Ki Copy kab Chek Hogi : 



 इसके अलावा उत्तरपुस्तिका में ओएमआर शीट भी है। इससे किस विद्यार्थी की कापी है, यह जानकारी मूल्यांकनकर्ता को नहीं मिल सकेगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 22 फरवरी से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इस साल करीब 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में प्रदेश से 25 हजार और भोपाल जिले से 1800 शिक्षकों को लगाया जाएगा।


  उत्तरपुस्तिका की तीन बार होगी जांच (MP Board): MP Board 10th-12th Ki Copy kab Chek Hogi :



अगर किसी विद्यार्थी के जीरो या 99 अंक आएंगे तो उसकी उत्तरपुस्तिका तीन बार जांची जाएगी। विषय शिक्षक के बाद उप मुख्य परीक्षक व मुख्य परीक्षक भी इनकी कापियों को जाचेंगे। एक शिक्षक अधिकतम 30 या 45 उत्तरपुस्तिका ही जाचेंगे। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा कि जल्दबाजी में मूल्यांकन ना हो। अगर उत्तरपुस्तिका को जांचने में एक गलती भी सामने आती है तो उस पर 100 रुपये प्रति गलती के हिसाब से जुर्माना भी लगेगा।

 ोजाना ढाई से तीन हजार कापियों का होगा मूल्यांकन: MP Board 10th-12th Ki Copy kab Chek Hogi : 


 अधिकारियों ने बताया कि भोपाल जिले के विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य जिले में कराया जाएगा। पेपर खत्म होते ही कापियों के बंडल बनाकर समन्वयक केंद्रों में भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक केंद्र में रोज ढाई से तीन हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल के निर्देश हैं कि कापियां जांचने का काम पूरी पारदर्शिता और तेजी से किया जाए। मूल्यांकन कार्य मार्च के अंतिम सप्ताह तक समाप्त होगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की तैयारी शुरू होगी। मूल्यांकन खत्म होने के साथ ही विद्यार्थियों के अंक भी तुरंत पोर्टल पर अपलोड करना है। उसके आधार पर रिजल्ट बनाया जाएगा। 

  एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा? ( MP Board Result 2024 ) MP Board 10th-12th Ka Result kab ayega: 


 एमपबीएसई ऑफिशियल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल बोर्ड ने 15 अप्रैल 2024 के आसपास मध्यप्रदेश क्लास 10, 12 रिजल्ट की घोषणा किए जाने की बात कही है। परिणाम आने के बाद उसे चेक करने के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव किया जाएगा। आप mpbse.nic.in/results पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ