4 माह के मासूम का अपहरण का प्रयास, मां की सतर्कता से बची जान, ग्रामीणों की घेराबंदी से जंगल की ओर भागा संदिग्ध

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

4 माह के मासूम का अपहरण का प्रयास, मां की सतर्कता से बची जान, ग्रामीणों की घेराबंदी से जंगल की ओर भागा संदिग्ध


4 माह के मासूम का अपहरण का प्रयास, मां की सतर्कता से बची जान, ग्रामीणों की घेराबंदी से जंगल की ओर भागा संदिग्ध


सीधी
गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक 4 माह के मासूम को लेकर भाग रहा था,
 शनिवार दिन के करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. पहाड़ किनारे बने घर में सो रहे चार माह के मासूम बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले जा रहा था. तभी बच्चे की मां की नजर उस पर पड़ गई.जैसे ही मां ने शोर मचाया, पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी.
पूरा मामला एमपी के सीधी जिले के थाना मड़वास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतरवार के दाड़ीटोला का है.
Sidhi news 
चारों तरफ घिरता देख घबराया संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को जमीन पर फेंककर जंगल की ओर भाग निकला. जब परिजन और ग्रामीण बच्चे के पास पहुंचे तो वह बेहोश अवस्था में पड़ा मिला. यह दृश्य देख परिवार में चीख-पुकार मच गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया.
Sidhi news 
वही बच्चे के पिता प्रवेश कुशवाहा ग्राम कतरवार के निवासी हैं.उनका घर दाड़ीटोला के पहाड़ी किनारे स्थित है, जहां सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर बताई जा रही है.घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Sidhi news 
जिले के थाना मड़वास पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के जंगल और संभावित रास्तों पर सर्चिंग की जा रही है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

Sidhi news 
जहा फिलहाल चार माह का मासूम अस्पताल में बेहोश है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मां की नजर न पड़ती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मामला क्या है यह तो जांच का विषय है पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ