सड़क हादसे में युवक की मौत:अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा ,मदद करके संकट में आ गया ढाबा संचालक
Sidhi news
सीधी।
एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया वहीं मदद करने वाले ढाबा संचालक पर ही आरोप लगाने लगे घटना पर सीधी पुलिस गहनता से जांच कर रही है मामला सीधी जिले का है
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामे की खबर मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए हंगामे को शांत कराया गया.
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के रजडिहा गांव में एक ढाबे के सामने से बाइक पर जा रहे विजय बहादुर साकेत को सामने से आ रही एक कार चालक ने टक्कर मार रफू चक्कर हो गया,
Sidhi news
मौके पर मौजूद ढाबा संचालक सहित अन्य लोगों ने घायल को उसी की बाइक से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई, जिससे नाराज परिजनों ने ढाबा संचालक पर ही आरोप लगाने लगे. हालांकि पुलिस ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा लिया है, जिसमें घटना के कारणों को साफ देखा जा सकता है.
Sidhi news
मदद करके संकट में आ गया ढाबा संचालक
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को घटना स्थल से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाना अब उसके लिए ही भारी पड़ गया.मृतक के परिजनों द्वारा ढाबा संचालक को दोषी ठहराया जा रहा है. सवाल यह उठता है कि अगर मानवता दिखाने वाले लोगों के ऊपर ही इस तरह के आरोप लगाए जाएंगे तो फिर मदद के लिए कौन सामने आएगा.हालांकि कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ढाबा संचालक को दोषी नहीं ठहराया है.
Sidhi news
इनका कहना है
बीती रात एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवक को टक्कर लगने से गंभीर चोटें आई थीं जिसे घायल अवस्था में ढाबा संचालक द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. मौके का सीसीटीवी फुटेज भी आ गया है.सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
अभिषेक उपाध्याय
निरीक्षक, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

0 टिप्पणियाँ