Sidhi News: हनुमान मंदिर में तीसरी बार तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश, शेर अली खान पुलिस हिरासत में
Sidhi news
हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, तीसरी बार हनुमान मूर्ति के साथ हुई है तोड़फोड़,शेर अली खान को लिया गया हिरासत में,मौके पर पहुँच कर अधिकारियों ने लिया जायजा, कोतवाली थाना के शैरपुर के समीप समरदइयन मन्दिर में हुई है घटना, शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्थापित कराई दूसरी हनुमान प्रतिमा,लोगो ने कहा आरोपी के घर गिराने सहित हो कड़ी कार्यवाही।
Sidhi news
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शैरपुर गाँव स्थिति समर दइयन मन्दिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को कुछ अज्ञात ब्यक्तियों द्वारा देर रात मन्दिर में पहुचकर मूर्ति को खंडित किया है, सुबह जैसे ही स्थानीय लोगो को जानकारी मिली कि तो मन्दिर परिषर में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा, वही स्थानीय लोगो की माने तो यह तीसरी बार इस तरह की घटना हुई है अभी 2 वर्ष पूर्व भी इस तरह की घटना हुई थी जिसमे तत्काल दूसरी मूर्ति लगवाकर स्थापित कराया गया था वही ग्रामीणों की माने तो लगातार तीसरी बार इस तरह की घटना हुई है जिसमे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देर रात शेरअली खान मन्दिर की तरफ आया था और तोड़फोड़ की आवाज मन्दिर से आ रही थी। वही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय मौके पर पहुँचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई वही दूसरी हनुमान जी की प्रतिमा भी मन्दिर में स्थापित कराई है।
Sidhi news
घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार बहरी जय प्रकाश पांडेय मन्दिर परिषर पहुँचे और घटना के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन स्थानीय लोगो को दिया है, तब जाकर स्थानीय लोगो का आक्रोश शांत हुआ,वही टीआई कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मामले की सूचना सुबह मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुचकर जायजा लिया गया है और मामला दर्ज कर एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Sidhi news
बहरहाल उक्त मन्दिर में तीसरी बार हनुमान मंदिर को खंडित किया था अभी दो वर्ष पहले भी हनुमान मंदिर को खंडित किया गया था जिसके बाद लोगो का आक्रोश भड़क गया था जिसके बाद तत्काल दूसरी मूर्ति को लाकर स्थापित कराया गया था वही ग्रामीणों द्वारा घर गिराने सहित कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आरोपी के खिलाफ किस प्रकार की कार्यवाही होती है।
Sidhi news
इनका कहना है
(१)यहां तीन वर्षों से लगातार मूर्ति को तोड़कर खंडित कर दिया जा रहा है,जो भी इसमें संलिप्त हो उस पर कड़ी कार्यवाही के बुल्डोजर वाली भी कार्यवाही होनी चाहिए,यहां मुस्लिम धर्म के लोग हैं मंदिर परिसर में अंडा बनाया जाता है और शराब भी पीते हैं हमारे आस्था के साथ खिलावाड़ करते हैं और कोई कड़ी कार्यवाही भी नहीं होती है जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि आगे इस तरह का घृणित काम न करे।
मुकेश गुप्ता,निवासी कुचवाही
(२)आज तीसरी बार यह घटना घटी है मुकदमा विचाराधीन है हम प्रयागराज गए हुए थे शाम को आया हूं यहीं के निवासी भागीरथी कोल के द्वारा जानकारी दी गई कि मूर्ति को तोड़ दिया गया जब हम आए तो प्रशासनिक अमला मौजूद था,मोहन कुशवाहा द्वारा बताया गया कि शेर अली खान रात 1:30 यहां आया था जब तोड़ा है तो हमें सुनाई दी है यदि यह सही है तो कड़ी कार्यवाही और उसका घर गिराया जाए मंदिर के पुजारी ने कहा जो भी अपराधी हो उसको इस गांव से निकाल दिया जाए।
सीताशरण मिश्रा,पुजारी
(३)हनुमान जी की मूर्ति को शेर अली खान द्वारा तोड़ दिया गया है इस तरह की घटना तीसरी बार है कोई विशेष कार्यवाही नहीं होती हम यह चाह रहे हैं कि उसका घर गिराया जा जाए
कमलेश्वर सिंह चौहान
स्थानीय निवासी
(४)यह कोई पहली घटना नहीं है यह लगभग तीसरी घटना है एक आदतन अपराधी है शेर अली खान यह हिस्ट्री शीटर है इसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे भी है बहुत बड़ा नशेड़ी है इसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इनकी जितनी भी निजी संपत्ति हो तो सीज किया जाए, हम मुस्लिम धर्म के लोगों से भी मांग करूंगा कि आप लोग भी इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ सामने आएं और यहां दो धर्म के बीच हिंसा न भड़के
विवेक पाण्डेय
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष
(५)आज प्रातः करीब 8 बजे ग्राम शेरपुर से सूचना प्राप्त हुई थी किसी व्यक्ति द्वारा रात्रि में प्राचीन मंदिर में हनुमान जी प्रतिमा को तोड़फोड़ किया है जैसे ही सूचना मिली है घटना स्थल में पुलिस पहुंच गई है और जिस आजराजक तत्व के द्वारा घटना को अंजाम दिया है उसे हिरासत में ले लिया गया और मंदिर के जो व्यवस्थापक शंकर साकेत हैं उनकी सूचना पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है,आरोपी अराजक तत्व शेर अली खान को हिरासत में लिया गया है गांव वालों द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी इस तरह का कृत्य किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।
अभिषेक उपाध्याय
टी आई कोतवाली सीधी

0 टिप्पणियाँ