होली के दिन महापाप: नाबालिक से गैंगरेप, तीसरा कर रहा था चौकीदारी;तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

होली के दिन महापाप: नाबालिक से गैंगरेप, तीसरा कर रहा था चौकीदारी;तीनों आरोपी गिरफ्तार



होली के दिन महापाप: नाबालिक से गैंगरेप, तीसरा कर रहा था चौकीदारी;तीनों आरोपी गिरफ्तार



Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में होली के त्योहार में एक नाबालिग से गैंग रेप किया गया। घटना मुशहरी थानाक्षेत्र के एक गांव की है। रविवार की रात शौच के लिए निकली नाबालिग बालिका को तीन युवकों ने जबरन उठाया और नहर किनारे लीची बाग में ले गए।

दो लड़कों ने गेहूं के खेत में बारी बारी से उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जबकि तीसरा चौकीदारी करता रहा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से साक्ष्यों का संग्रह किया गया है। किशोरी अपने फुआ के यहां रहती है और मानसिक रूप से सुस्त है।

जानकारी के मुताबिक रात को घर से निकली किशोरी काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंची तो उसके घर वाले परेशान होकर खोजने निकल गए। बगल के खेत से गेहूं गिरा हुआ पाया तो निशान के आधार पर आगे खोजने गए। लोगों ने मौके से तीनों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक के परिजन थाना पर पहुंच गए और गलत केस में फंसाने का आरोप लगाया।

इधर किशोरी के परिजन तीनों युवकों को लेकर मुशहरी पुलिस के पास देर रात पहुंचे। एक युवक ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर मुशहरी थाने में कांड दर्ज किया गया। इसके आधार पर जीतन कुमार(18 वर्ष) पिता प्रगास सहनी और संजीव कुमार(18 वर्ष) पिता कमलेश सहनी दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही मनीष कुमार पिता महेश सहनी ने गवाह बनकर घटना में उन दोनों युवकों की संलिप्तता की जानकारी दी। मनीष ने कहा कि वह रखवाली कर रहा था कि कोई आ तो नहीं रहा है। पीड़ित किशोरी के परिजनों का कहना है कि इस घटना में तीनों दोषी है। उनकी लड़की को वह तीनों मुंह दबा कर जबरदस्ती ले जाकर गैंग रेप किया है। इसको स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा देने की मांग की है।

सोमवार को मुशहरी पुलिस के अवर निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह और अश्विनी कुमार ने फॉरेसिंक जांच टीम के सा घटनास्थल की जांच की। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को घटनास्थल पर ले जाकर साक्ष्य एकत्रित किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने कहा कि पीड़िता के परिजन के आवेदन के अनुसार जीतन कुमार और संजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजा जाएगा।

पूरे मामले की पुष्टि डीएसपी पूर्वी- 2 मनोज कुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मुशहरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस मामले के हर तकनीकी और वैज्ञानिक पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। जांचोपरांत दोनों को जेल में भेजा जाएगा।


Source: livehindustan.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ