Sidhi News: सीधी पुलिस की सराहनीय पहल: “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा जनविश्वास, सेमरिया थाना क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: सीधी पुलिस की सराहनीय पहल: “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा जनविश्वास, सेमरिया थाना क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन



Sidhi News: सीधी पुलिस की सराहनीय पहल: “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा जनविश्वास,
 सेमरिया थाना क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन

सीधी।
जिला पुलिस सीधी द्वारा “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 28 अप्रैल 2026 को थाना सेमरिया क्षेत्र के ग्राम नौसा स्थित माध्यमिक स्कूल ग्राउंड में सायं 4 बजे जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सेमरिया केदार परोहा ने ग्रामीणों को पुलिस विभाग की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति अभियान तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे बिना डर के अपनी शिकायतें और सुझाव पुलिस के सामने रखें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के डॉक्टर संजय सिंह पटेल ने नशे के दुष्परिणामों पर जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह बघेल, राकेश सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ग्राम मड़वा के सरपंच सुरेश चौधरी, ग्राम बेलदह, बोकरो व करौंदिया के सरपंच, वरिष्ठ समाजसेवी द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, कुंवर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

करीब 300 ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित यह जन चौपाल शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंत में सेमरिया पुलिस ने “आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प” के तहत हर समय जनता के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ