अवैध बीज विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध मड़वास थाना में FIR दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अवैध बीज विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध मड़वास थाना में FIR दर्ज


अवैध बीज विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध मड़वास थाना में FIR दर्ज


सीधी

 जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी पर रोक लगाने एवं किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

  इसी क्रम में ग्राम महखोर के कृषकों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाया गया कि हेमंत सिंह, निवासी ग्राम सुरहा, थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) द्वारा बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से धान का बीज विक्रय किया जा रहा था।

  सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं बीज निरीक्षक श्री पी.एल. कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान अवैध बीज जब्त कर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मड़वास थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

  कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत लाइसेंसी विक्रेताओं से ही प्रमाणित बीज क्रय करें और किसी भी प्रकार के अवैध विक्रय की सूचना तत्काल विभाग को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ