MP में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर आवेदन पक्रिया शुरू, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर आवेदन पक्रिया शुरू, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया



MP में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर आवेदन पक्रिया शुरू, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया



MP Nursing Officer Vacancy:
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बतौर नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 20 अप्रैल है। फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल तक का मौका दिया जाएगा।

परीक्षा की तिथि और समय

नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मई को किया जा सकता है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

आवेदन शुल्क का विवरण

आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित किया गया है। अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और केवल मध्य प्रदेश के निवासी एससी/एसटी/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि और संबंधित विषय पर आधारित 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, नियमानुसार उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन शामिल है।

आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ