बोदारी टोला जांच करने पहुंची 4 सदस्यीय टीम,रोजगार सहायक की कलेक्टर से हुई थी शिकायत,पीएम आवास राशि निकालने का था मामला
सीधी, रवि शुक्ला
सीधी जिले के मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदारी टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया गया जिसकी शिकायत एक हितग्राही द्वारा ग्राम पंचायत बोदारी टोला में आयोजित कैंप में 4 अप्रैल को कलेक्टर से शिकायत की गई थी की ग्राम पंचायत रोजगार सहायक नीतेश पांडेय द्वारा आवास का अंगूठा लगवाकर पैसा निकलवा लिया है,
आवास योजना की राशि में गड़बड़ी की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया. कलेक्टर विकास मिश्रा से आयोजित कैंप कार्यक्रम के दौरान श्री प्रसाद साकेत पिता अंगाली साकेत ने रोजगार सहायक पर अंगूठा लगवाकर पैसा डकारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।
मिली जानकारी अनुसार मझौली एसडीएम 10 अप्रैल को जनपद के 4 सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने एवम स्थल पंचनामा बनाकर प्रस्तुत करने आदेश दिए थे जहां ग्राम पंचायत में जांच टीम पहुंची. जांच टीम ने हितग्राही से बातचीत कर जानकारी जुटाई और दस्तावेजों का भी सत्यापन किया. जिसमें पाया गया की आवास नहीं बना लेकिन राशि पूरी निकाल ली है.
विना आवास बने निकल गई पूरी राशि
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हितग्राही द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया इसके बावजूद भी आवास की पूरी राशि खाते में आ गई है,और हितग्राही को राशि भी नहीं मिली अधिकारियों ने बताया की हितग्राही श्री प्रसाद साकेत ने स्थल में बताया की कियोस्क संचालक ज्ञानेंद्र पांडेय द्वारा हितग्राही के घर से चमराडोल बाईक में बैठाकर ले गए वहीं अंगूठा लगवाकर आवास की राशि को निकाल लिया गया जिसका स्थल पंचनामा बना कर एसडीएम मझौली को सौंपा दिया गया है.
जांच सही हुई तो कई लोगों पर हो सकती है कार्यवाही
मझौली जनपद अंतर्गत बोदारी टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि में अनियमितता की शिकायत सामने आई है,अगर इस मामले पर गंभीरता से जांच की गई तो रोजगार सहायक समेत कियोस्क संचालक पर भी कार्यवाही हो सकती है सूत्रों के मुताबिक बोदारी टोला रोजगार सहायक नीतेश पांडेय जिस पंचायत में जाते हैं वहीं चर्चित रहते हैं हितग्राहियों की राशि डकारने की शिकायत रहती है,
सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने जांच टीम को अपने कथन बयान में बताया कि आवास की पहली किस्त राशि ज्ञानेंद्र पांडेय पिता गणेश पाण्डेय निवासी बोदारी टोला मेरे घर आकर हमें कियोस्क संचालक मनीष गुप्ता पिता रामप्रसाद गुप्ता के दुकान में अंगूठा लगवाकर पैसा निकाल लिया गया और मुझे राशि नहीं दी गई वहीं आवास निर्माण की शेष किस्त ताला के अपरिचित व्यक्तियों द्वारा मेरे घर आकर 3 से 4 बार अंगूठा लगवाकर चला जाता था वहीं रोजगार सहायक नीतेश पांडेय द्वारा मुझे कोई राशि नहीं देने का भी जिक्र किया गया.
फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन की नजर इस मामले पर बनी हुई है अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

0 टिप्पणियाँ