अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा,बेटे ने 5 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या,मझौली पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीधी
Sidhi,majhouli murder news
आंधी हत्या का सनसनी खेज खुलासा हुआ ,इस खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई, जिसका आज सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने खुलासा किया.
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी कुसमी श्री संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस द्वारा अंधी हत्या के जघन्य प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
Sidhi,majhouli murder news
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19.05.2026 को फरियादी रघुवर अगरिया पिता रामावतार अगरिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बरमानी थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.) द्वारा सूचना दी गई कि उसके बड़े भाई राजभान अगरिया दिनांक 16.05.2026 की रात्रि से लापता हैं। तलाश के दौरान ग्राम करमाई पड़ोहर टोला के जंगल स्थित सूखे कुएं से दुर्गंध आने पर अंदर जला हुआ शव दिखाई दिया।
Sidhi,majhouli murder news
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मझौली पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी स्वयं घटनास्थल पहुंचे, मौके का निरीक्षण किया तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Sidhi,majhouli murder news
थाना प्रभारी मझौली द्वारा एफएसएल, फिंगरप्रिंट एवं अन्य विशेषज्ञ टीमों को मौके पर बुलवाकर घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित कराए गए।
मौके पर कुएं के अंदर एक जला हुआ शव कंकाल अवस्था में मिला। शव के सिर पर कपड़ा बंधा हुआ था तथा शव को झाड़ियों से छिपाने का प्रयास किया गया था। मृतक की पहचान राजभान अगरिया पिता रामावतार अगरिया उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम करमाई पड़ोहर टोला थाना मझौली जिला सीधी के रूप में हुई।
Sidhi,majhouli murder news
शव परीक्षण रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट, फ्रैक्चर एवं जलाने के साक्ष्य पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। थाना मझौली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना में हुआ सनसनीखेज खुलासा
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण एवं संदिग्धों से गहन पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि मृतक का पुत्र कमलभान अगरिया अपने पिता के व्यवहार एवं आए दिन होने वाले विवादों से परेशान था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचित रबी सिंह गोंड को अपने पिता की हत्या करने के लिए ₹5000/- देने की बात कही।
Sidhi,majhouli murder news
पूर्व नियोजित योजना के तहत दिनांक 16.05.2026 की रात्रि में आरोपियों ने मृतक को घर से बाहर बुलाकर डंडों एवं खूंटे से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर जंगल स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव में आग लगाकर झाड़ियों से ढंक दिया गया।
हत्या के बाद आरोपी कमलभान द्वारा आरोपियों को मोबाइल ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹5000/- की राशि भी दी गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. रबी सिंह गोंड पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गोंड, उम्र 22 वर्ष, निवासी करमाई टोला पड़ोहर, थाना मझौली जिला सीधी।
2. कमलभान अगरिया पिता स्व. राजभान अगरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी करमाई पड़ोहर टोला, थाना मझौली जिला सीधी।
3. राजगोपाल सिंह गोंड उर्फ दादू सिंह पिता शिवबालक सिंह, उम्र 18 वर्ष 5 माह, निवासी अतरैला थाना मझौली जिला सीधी।
4. चंद्रबली सिंह उर्फ छोटू पिता रामप्रसाद सिंह गोंड, उम्र 20 वर्ष, निवासी पहोडर टोला करमाई, थाना मझौली जिला सीधी।
5. ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ राहुल सिंह पिता अर्जुन सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम छूही थाना मझौली जिला सीधी।
6. नीरज सिंह उर्फ राहुल पिता रामबहोर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिपराही, चौकी पथरौला थाना मड़वास जिला सीधी।
7. नीरज सिंह गोंड उर्फ किशन उर्फ रामजनम पिता शंकर सिंह गोंड, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भूर्सीडोल, हाल निवास ननिहाल।
8. अजय प्रताप सिंह उर्फ रोतिल सिंह गोंड पिता रामलाल सिंह गोंड, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम करमाई पड़ोहर टोला थाना मझौली जिला सीधी।
9. रिंकू उर्फ ललवा कोल father मनबहोर कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी करमाई पड़ोहर टोला थाना मझौली जिला सीधी।
10. शनी सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गोंड, उम्र 18 वर्ष, निवासी करमाई टोला पड़ोहर थाना मझौली जिला सीधी।
Sidhi,majhouli murder news
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी ने कहा कि —जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मझौली पुलिस ने अत्यंत गंभीर एवं अंधे हत्या प्रकरण का खुलासा कर उत्कृष्ट कार्य किया है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”
Sidhi,majhouli murder news
सराहनीय भूमिका
प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा, उनि पी. एल. टांडिया ,सउनि संतोष साकेत, प्रआर. विजय, रामनरेश, शंकर, राजीव, अनूप, राजकुमार, नितेश, आरक्षक जितेंद्र,आशुतोष,संजय ,अक्षय ,प्रभात ,बृजकिशोर ,राजकुमार एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट टीम, सायबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयासों एवं सूक्ष्म विवेचना के परिणामस्वरूप अंधी हत्या का सफल खुलासा संभव हो सका।

0 टिप्पणियाँ