सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले,कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, जांच के आदेश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले,कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, जांच के आदेश


सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले,कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, जांच के आदेश



माता-पिता के बाहर रहने के दौरान हुआ हादसा, 


सीधी
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आज एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां घर में लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल छा गया।

घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के पडखुरी काशिहवा गांव की है। जानकारी के अनुसार, सुबह पिता राम रतन साकेत मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे, वहीं मां शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने गई हुई थी. इस दौरान तीनों बच्चे—8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय छोटी बेटी—घर के अंदर मौजूद थे, जिन्हें बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया था.
करीब सुबह 10 से 11 बजे के बीच अज्ञात कारणों से घर में अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर तक फैलने लगीं.पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. तीनों मासूम बच्चे आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए.
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. प्रशासन ने हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है.
कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या किसी अन्य वजह से.
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ