मड़वास पुलिस चोरी गए 71 विद्युत खंभे बरामद की बरामद , आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास पुलिस चोरी गए 71 विद्युत खंभे बरामद की बरामद , आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त


मड़वास पुलिस चोरी गए 71 विद्युत खंभे बरामद की बरामद , आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त



सीधी। 
थाना मड़वास पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए ₹25.80 लाख कीमत के 71 नग लोहे के विद्युत खंभे बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरडीएसएस (RDSS) योजना के अंतर्गत सिंगरौली वृत्त में विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य हेतु वन चौकी सिकरा एवं ग्राम टिकरी में रखे गए 131 नग H-Beam लोहे के विद्युत खंभे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाइड्रा वाहन एवं ट्रेलर की सहायता से चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए खंभों की कुल अनुमानित कीमत ₹47.61 लाख बताई गई थी।

इस संबंध में 19 मई 2026 को सिद्धार्थ सिंह परिहार निवासी रीवा द्वारा थाना मड़वास में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना मड़वास में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेश कुमार पटेल के कब्जे से 71 नग H-Beam लोहे के खंभे बरामद किए। बरामद खंभों की कुल कीमत ₹25,80,424 आंकी गई है। यह मशरूका आरोपी द्वारा अपने ससुर दिवाकर सिंह के यहां ग्राम बिंदूनगर, जिला मैहर में छिपाकर रखा गया था।

अन्य आरोपियों और शेष मशरूका की तलाश जारी

पुलिस ने बरामद किए गए सभी खंभों को विधिवत जप्त कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तथा शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक राहुल गिरवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। सीधी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ