मझौली: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम



 मझौली में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेबूहा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही मिली जानकारी के अनुसार सिद्धांत साहू (उम्र 12 वर्ष), पिता सूर्यमणी साहू और सलेन्द्र साहू (उम्र 11 वर्ष), पिता अनिल साहू, रोज की तरह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। दोनों बच्चे गांव के ही तालाब के पास पहुंचे और भैंस को पानी पिलाने के दौरान खुद भी तालाब में उतर गए। इसी दौरान गहराई अधिक होने के कारण दोनों संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते पानी में डूब गए।
वही जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद तालाब में खोजबीन करने पर दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
जब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी और उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद नेबूहा गांव में मातम का माहौल है। पूरे गांव में शोक व्याप्त है और हर किसी की आंखें नम हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ