सीधी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बिहार ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बिहार ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार



सीधी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बिहार ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार


सीधी
   पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जमोड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए सारण (बिहार) से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर अपहरणकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

थाना जमोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत माह अप्रैल 2026 में एक नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की मदद से यह तथ्य प्रकाश में आया कि बालिका की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक ने बालिका को अपने जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गया था।
    थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर तत्काल बिहार के सारण जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को हिरासत में लिया। बालिका को वापस सीधी लाकर उसकी विधिवत काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका:

इस जटिल ऑपरेशन और बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक वर्षा यादव, सउनि. आर.डी. साकेत, आरक्षक अभिषेक, महिला आरक्षक सविता तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी की मुख्य एवं सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ