पात्र होने के बावजूद संबल कार्ड से वंचित: नारो के रोजगार सहायक के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत
रवि शुक्ला, सीधी
सीधी जिले के मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारो में संबल योजना को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी बाबूलाल कुशवाहा ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पात्र होने के बावजूद उनका संबल कार्ड आवेदन अपात्र कर दिया गया।
प्रार्थी बाबूलाल कुशवाहा पिता राममिलन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने संबल कार्ड के लिए आवेदन (Application Id-32561564) किया था। उन्होंने पूर्व में भी दिनांक 27 मार्च 2024 को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसकी पावती भी संलग्न है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत नारो के सहायक सचिव जितेंद्र गुप्ता द्वारा उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी की इस कार्रवाई के कारण प्रार्थी संबल योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं, जबकि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
प्रार्थी ने जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उनके आवेदन पर पुनः गंभीरता से विचार किया जाए और दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें संबल योजना का लाभ दिलाया जाए।

0 टिप्पणियाँ