सनसनीखेज खुलासा : पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
मासूम बेटी को धमकाने के दौरान खुला राज, कुसमी पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
यह है पूरा मामला : फरियादी रमेश बैगा निवासी ग्राम कुन्दौर ने थाना कुसमी में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 मई 2026 को वह गांव में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने अपने भाई बुद्धसेन बैगा को अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी बैगा के साथ किराना दुकान पर बैठे देखा। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि “जैसे तुम्हारी मां गुड़िया को मारकर खोह में फेंक दिया, वैसे ही तुम्हें भी मार दूंगा।”
यह सुनते ही फरियादी को संदेह हुआ। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने जंगल में शव फेंकने की बात कही। फरियादी जब गांव के ही अमरजीत बैगा के साथ दुबाहिया जंगल स्थित मान डोगरी मादा पहुंचा तो वहां एक कंबल में बधा शव मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान आरोपी की पत्नी गुड़िया बैगा के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कुसमी पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 103(1), 238(क) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बुद्धसेन बैगा पिता बाल्मीक बैगा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कुन्दौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जो पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर घटना के समय पहने कपड़े एवं हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद कराया जिसे जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका-
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अरूणा द्विवेदी, सउनि नन्दप्रकाश सिंह, सउनि दिलीप कुमार रावत, प्र.आर. 211 हृदयलाल दीवान, प्र.आर. 172 बलवीर नीखरे, आर. 37 दिनकर दुबे, आर. 350 उमेश द्विवेदी, आर. 562 शिवराम वैस, आर. 15 अभिषेक मिश्रा, आर. 17 नितेश सिंह एवं डायल-112 चालक प्रणव पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ