सीधी:अतिक्रमण की चपेट मे भुईमाड़ की बाजार, नाली और सड़को पर कब्जा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:अतिक्रमण की चपेट मे भुईमाड़ की बाजार, नाली और सड़को पर कब्जा


सीधी:अतिक्रमण की चपेट मे भुईमाड़ की बाजार, नाली और सड़को पर कब्जा 



सीधी -कुसमी जनपद के ग्राम पंचायत भुईमाड़ के बाजार वाले स्थल का मामला सामने आया है जहां की सड़क और नाली दोनों अतिक्रमण की चपेट मे है जहाँ दर्जनों से भी ज्यादा स्थानीय दुकानदारों के सड़को पर अवैध अतिक्रमण के कारण पूरा मुख्य सड़क मार्ग ही सकरा हो गया है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नही ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए नाली को भी लोगों द्वारा जाम कर दिया गया है जिससे आये दिन व बरसात के दिनों मे पूरे बाजार मे जल भराव की भी स्तिथी निर्मित हो जाती है। यहाँ मुख्य बाजार मे दुकानदारों ने दुकान के सामने सड़क व नाली के ऊपर अवैध रूप से चौकान बनाकर व टेबल कुर्सी आदि लगाकर सड़क व नाली को अतिक्रमण कर लिया गया है।सड़क मे अतिक्रमण करने का खुलासा तब हुआ जब बीते बुधवार को ग्राम पंचायत की मांग पर राजस्व अमला द्वारा भुईमाड़ बाजार सड़क सीमा का नाप किया गया ऐसे मे अब राजस्व अमला द्वारा अतिक्रमणकारियों पर क्या कार्यवाही की जाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन भुईमाड़ की बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट मे है जिसका खुलासा सीमा नाप के बाद हो चुका है हलाकि पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा स्पष्ट रूप से मीडिया से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अतिक्रमण कि वजह से सड़क के एक तरफ की नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी है जबकि सड़क के दूसरी तरफ की नाली का कार्य कराना अभी बांकी है सरपंच सचिव का कहना है की बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए जिससे नाली के माध्यम से पानी की निकासी हो सके और दूसरी तरफ भी नाली निर्माण का कार्य हो सके।

इनका कहना है -:

सड़क को खोद दिया गया है नाली जाम हो गयी, कुछ लोग नाली पर अतिक्रमण किये हुए हैं एवं नाली वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण किये हुए हैं नाप हो गया है अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन से की जाएगी।
लल्ली देवी जंग बहादुर सिंह (सरपंच )ग्रा. पंचा. भुईमाड़ 

पंचायत द्वारा एक तरफ नाली निर्माण किया गया है एवं दूसरी तरफ भी नाली निर्माण का कार्य किया जायेगा पंचायत की मांग पर सड़क की सीमा निकाला हूँ। 15 से 20 लोगों द्वारा सड़क की सीमा को अतिक्रमण कर लिया गया है एवं द्वार के सामने चौकान बनाया गया है।
राजेश सिंह (पटवारी )भुईमाड़ 

ग्राम पंचायत द्वारा भुईमाड़ बाजार मे एक तरफ नाली निर्माण का कार्य कराया गया है और दूसरी तरफ नाली निर्माण का कार्य कराया जायेगा दोनों तरफ कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस तरफ नाली बनी है नाली को जाम कर दिया गया है जिससे पानी निकासी मे दिक्क़त हो रही है वही पानी पूरे सड़क मे जमा हो जाता है जिससे आवागमन करने वाले लोगों को दिक्क़तें होती है इसीलिए ग्राम पंचायत के आवेदन पर नाप की गयी है। नाप मे सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा सड़क एवं नाली पर अतिक्रमण किया गया है।
दीपक मिश्रा (सचिव )ग्रा. पंचा. भुईमाड़ -

पंचायत अगर चाहेगी तभी नोटिस जारी होगी एवं जिन्होंहे अतिक्रमण किया है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
दीनबंधु प्रजापति (नायब तहसीलदार )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ